जयपुर

IRCTC लेकर आया स्पेशल टूर पैकेज, कम कीमत में करें राजस्थान से कन्याकुमारी की 12 दिन की सैर

Irctc Bharat Darshan Train : यात्रा राजस्थान से शुरु होगी जो तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी तथा मल्लिकार्जुन के दर्शन करवाएगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Sep 2024, 3:19 PM IST
train

जयपुर। आईआरसीटीसी हमेशा अपने यात्रियों के लिए आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लेकर आता है। इसी कड़ी में इस बार आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन) भारत दर्शन स्पेशल ट्रेन संचालित करेगा। यात्रा राजस्थान से शुरु होगी जो तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी तथा मल्लिकार्जुन के दर्शन करवाएगी।

यात्री सिर्फ इन 5 स्टेशनों से ही सवार हो सकेंगे

स्पेशल ट्रेन भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन नाम से है। ट्रेन 14 अक्टूबर को जयपुर से सुबह 7:20 बजे रवाना होकर अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ होते हुए शाम 4:50 बजे उदयपुर पहुंचेगी। उदयपुर में 10 मिनट के ठहराव करेगी। सभी कोच थर्ड एसी के रहेंगे, जिनमें 780 यात्री सफर कर सकेंगे।

स्टैंडर्ड का किराया 34 हजार 890 रुपए प्रति टिकट

वयस्क 34800
5-11 साल 31400

(इसमें एसी ट्रेन, नॉन एसी आवास तथा नॉन एसी बसें)

कंफर्ट कैटेगिरी

वयस्क 42480
5-11 साल 38,230

(ट्रेन, बसें व आवास भी एसी। पैकेज में सभी सुविधाएं हैं )

ये रहेगा शेड्यूल

14 अक्टूबर उदयपुर से शाम 4:50 बजे रवाना होगी।
16 अक्टूबर को रेणिगुंटा पहुंचेगी।
17 अक्टूबर को रेणिगुंटा में तिरुपति मंदिर के दर्शन।
18 अक्टूबर को रवानगी।
19 अक्टूबर को रामेश्वरम में रामनाथ स्वामी मंदिर के दर्शन।
20 अक्टूबर को मदुरै जंक्शन में मीनाक्षी मंदिर के दर्शन।
21 अक्टूबर को कन्याकुमारी के पर्यटक स्थल।
22 अक्टूबर को मरकापुर के लिए रवानगी।
23 अक्टूबर को मरकापुर में मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन।
24 अक्टूबर को होगी वापसी।

Updated on:
4 Sep 2024, 3:19 PM IST
Published on: