7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Govt: भजनलाल सरकार ने पलटा पिछली गहलोत सरकार का एक और फैसला, जानिए क्यों

Rajasthan Govt: भजनलाल सरकार ने पलटा पिछली गहलोत सरकार का एक और फैसला, जानिए क्यों इस बात की जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा है कि साइकिल का रंग बदलने का कोई खास उद्देश्य नहीं है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Alfiya Khan

•

Updated: 3 Sep 2024, 6:18 PM IST

cm rajasthan

जयपुर। राजस्थान में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में 9वीं कक्षा की छात्राओं को निशुल्क साइकिलें बांटने की तैयारी हो गई है। इस साल खास बात यह है कि प्रदेश में 8 लाख छात्राओं को काले रंग की जगह केसरिया रंग की साइकिल दी जाएगी। इस बात की जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा है कि साइकिल का रंग बदलने का कोई खास उद्देश्य नहीं है।

देशभक्त यही रंग पहनकर क्रांति करते थे

कांग्रेस सरकार के कार्यकाल से पहले जब राजस्थान में बीजेपी की सरकार थी। तब भी साइकिल का रंग केसरिया ही था। कांग्रेस ने इसे बदल काला कर दिया था। मदन दिलावर ने कहा- हम फिर से साइकिल का रंग बदलकर केसरिया कर रहे हैं। केसरिया रंग शौर्य और वीरता की पहचान है। जब हमारा देश आजाद हुआ, तब देशभक्त यही रंग पहनकर क्रांति करते थे। अग्नि देवता भी इसी रंग में प्रज्ज्वलित होते हैं। सूर्य भगवान पूरे विश्व को प्रकाश देते हैं। उनका उदय होता है, तब यही रंग होता है। इसी सोच के साथ हमने साइकिल के रंग को बदलकर कल से केसरिया करने का फैसला किया है।

यह भी पढे़ं : अच्छी ख़बर: राजस्थान के उदयपुर में भारी बारिश, कब खुलेंगे फतहसागर झील के गेट, जानिए

बता दे कि राजस्थान सरकार की ओर से स्कूल के 3 से लेकर 5 किमी के दायरे से आने वाली छात्राओं को दैनिक उपस्थिति के हिसाब से 20 रु. की राशि आने जाने के लिए अतिरिक्त दी जाती है।

यह भी पढे़ं : महंगाई: मंडी में 10 से 15 रुपए प्रतिकिलो बिक रही भिंडी दुकानों पर 80 रुपए किलो