7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अच्छी ख़बर: राजस्थान के उदयपुर में भारी बारिश, कब खुलेंगे फतहसागर झील के गेट, जानिए

पिछोला झील के लबालब होने के बाद स्वरूपसागर के चारों गेट खोल दिए है। ये गेट छह-छह इंच के खोले गए है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Alfiya Khan

•

Updated: 3 Sep 2024, 4:58 PM IST

fatehsagar lake udaipur

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण झीलों में पानी की आवक जारी है। पिछोला झील लबालब हो गई। पिछोला झील के लबालब होने के बाद स्वरूपसागर के चारों गेट छह-छह इंच खोल दिए गए है। अब इंतजार है तो उस लम्हे का जब फतहसागर फतह होगी। स्वरुपसागर के गेट खोल देने के बाद सभी शहरवासियों और पर्यटकों को इंतजार रहता है फतहसागर झील के गेट खोलने का।

फतहसागर झील में पानी की आवक शुरू

13 फीट के फतहसागर में स्वरुप सागर और उदयसागर के गेट खोलने पर अब फतहसागर का जलस्तर 10 फीट हो गया है। मौसम विभाग ने 3 से 6 सितंबर के बीच उदयपुर जिले समेत संभाग में भारी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में उम्मीद है कि बारिश लगातार हुई तो जल्द ही फतहसागर के गेट खोल दिए जाएंगे।

मौसम विभाग से मिली सूचना के आधार पर जिले में आज सुबह तक बड़गांव में 12 मिलीमीटर, गोगुन्दा में 5 मिलीमीटर, वल्लभनगर में 24 मिलीमीटर, कोटड़ा 26 मिलीमीटर, फलासिया में 21 मिलीमीटर गिर्वा में 86 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें : मॉटिवेशनल स्टोरी: पति की मौत के बाद फिर उठाईं किताबें, आखिर मिली सफलता

आगामी दिनों में ऐसा रहेगा राजस्थान का मौसम

आगामी दिनों में राजस्थान में मानसून सक्रीय रहेगा। जैसा कि सोमवार को राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश हुई। आज भी अलवर, सीकर, अजमेर और नागौर में बारिश हो सकती है। राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, खासकर दक्षिणी और पूर्वी क्षेत्रों में। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। मानसून की गतिविधियां राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में सक्रिय रहेंगी, जिससे मौसम अस्थिर बना रह सकता है।

यह भी पढ़ें : जारी हुआ राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, कैसे करें चेक जानिए