हेमलता ने दसवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। फिर ओपन से 2021 में 12वीं की पढ़ाई कर परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद बीएसटीसी करते हुए वनरक्षक की भी तैयारी की और वनरक्षक के पद पर नौकरी पाई। उसे 19 जून 2024 को हाल ही में परसाद रेंज में नियुक्ति मिली। शाम को अपनी ड्यूटी पूर्ण कर जब थक हार कर वह घर आती हैं, तब खाना बनाना सहित तो अन्य कार्य को कर दोनों बच्चों को पढ़ाती है।