जयपुर

होली पर मुंबई के लिए जोधपुर से विशेष ट्रेन

भगत की कोठी, जोधपुर से मुंबई के बीच चलेगी ट्रेन

less than 1 minute read
Feb 21, 2023
Railway will run Bharat Gaurav tourist train to promote culture and heritage
Railway will run Bharat Gaurav tourist train to promote culture and heritage

जयपुर। होली के त्योहार पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भगत की कोठी जोधपुर के लिए विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन मुंबई सेंट्रल से 4 मार्च को रवाना होगी। अगले दिन पांच मार्च को भगत की कोठी जोधपुर से मुंबई सेंट्रल के रवाना होगी। होली पर स्पेशल ट्रेन चलने से यहां के प्रवासियों को फायदा होगा। यह ट्रेन बोरीवली, वडोदरा, रतलाम, चित्तोडगढ, अजमेर, मारवाड जं. होकर संचालित होगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार गाडी संख्या 09093, मुम्बई सेट्रल-भगत की कोठी (जोधपुर) स्पेशल एक्सप्रेस रेल चार मार्च शनिवार को मुम्बई सेट्रल से 09.30 बजे रवाना होकर अगले दिन रविवार को 09.30 बजे भगत की कोठी पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09094, भगत की कोठी (जोधपुर) -मुम्बई सेट्रल स्पेशल एक्सप्रेस रेलसेवा पांच मार्च रविवार को भगत की कोठी से 12.15 बजे रवाना होकर अगले दिन सोमवार को 11.45 बजे मुम्बई सेट्रल पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौडगढ, भीलवाडा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, ब्यावर, मारवाड़ जं., पाली मारवाड़ व लूनी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Published on:
21 Feb 2023 01:36 pm