जयपुर

सामने से आ रही थी ट्रेन, पटरी पार करने से रोका तो यातायात पुलिसकर्मी पर सरिये से किया हमला

Jaipur News: एक व्यक्ति को ट्रेन आने पर पटरी पार करने से रोकना यातायात पुलिसकर्मी के लिए भारी पड़ गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Oct 2024, 8:26 AM IST
Traffic Policeman Assaulted

जयपुर। हरमाड़ा थाना क्षेत्र में सीतावाली फाटक के पास एक व्यक्ति को ट्रेन आने पर पटरी पार करने से रोकना यातायात पुलिसकर्मी शिवपाल चौधरी के लिए भारी पड़ गया। पटरी पार कर रहे व्यक्ति ने पुलिसकर्मी पर सरिये से हमला कर दिया। घायल शिवपाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने हमले के आरोपी कुलदीप सिंह उर्फ चुस्या, निवासी भगवान नगर, लोहामंडी को गिरफ्तार कर लिया।

डीसीपी (वेस्ट) अमित कुमार ने बताया कि गुरुवार शाम शिवपाल सीतावाली फाटक पर ड्यूटी कर रहा था। ट्रेन आने के समय फाटक बंद हो रहा था, तभी कुलदीप बिना हेलमेट पहने बाइक पर आया और जबरन रेलवे पटरी पार करने की कोशिश करने लगा। शिवपाल ने उसे ट्रेन के गुजरने के बाद ही पटरी पार करने के लिए रोका, जिससे नाराज होकर कुलदीप धमकी देते हुए चला गया।

कुछ देर बाद कुलदीप सरिया लेकर लौटा और शिवपाल पर हमला कर दिया, जिसमें शिवपाल के सिर और चेहरे पर चोट आई। फिर से हमला होने पर शिवपाल ने बचने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान उनकी कलाई में फ्रैक्चर हो गया।

Updated on:
5 Oct 2024, 8:26 AM IST
Published on: