8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की हो गई मौज, अब राजस्थान सरकार बच्चों को कराएगी यहां सैर, होगा ये फायदा

Rajasthan Govt Schools: इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को ऐतिहासिक, भौगोलिक, सांस्कृतिक, प्राकृतिक धरोहरों से परिचित कराना है, ताकि उनका मानसिक विकास हो सके
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Alfiya Khan

•

Updated: 3 Oct 2024, 2:36 PM IST

Government Schools Educational Tour: बीकानेर।शिक्षा विभाग ने पहली बार अंतर जिला शैक्षिक भ्रमण का कार्यक्रम तय किया है। सरकारी स्कूलोें में कक्षा सात एवं आठ के विद्यार्थियों को राजस्थान के ऐतिहासिक स्थलों से रूबरू कराया जाएगा।

इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को ऐतिहासिक, भौगोलिक, सांस्कृतिक, प्राकृतिक धरोहरों से परिचित कराना है, ताकि उनका मानसिक विकास हो सके। साथ ही वे उन ऐतिहासिक साक्ष्यों का प्रत्यक्ष साक्षात्कार भी कर पाएं, जिन्हें उन्होंने अब तक किताबों में ही पढ़ा-देखा है।

अंतर जिला शैक्षिक भ्रमण के लिए प्रत्येक जिले के 24 विद्यार्थी जा सकेंगे। इसमें 12 विद्यार्थी कक्षा सात के और इतने ही कक्षा आठ के होंगे। इसके अलावा जिला स्तर पर न्यूनतम 6 विद्यार्थियों की आरक्षित सूची भी तैयार की जाएगी। ताकि मुख्य सूची में से कोई विद्यार्थी अपरिहार्य कारणों से भ्रमण पर नहीं चल सके, तो आरक्षित सूची में से छात्र का चयन किया जा सके।

यह भी पढ़ें: अक्टूबर में मानसून को लेकर IMD ने दिया बड़ा अपडेट, इस दिन से अपना असर दिखाएगी सर्दी

भ्रमण के साथ एक्टिविटीज भी

भ्रमणके दौरान विद्यार्थियों की कुछ प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी। इसमें भ्रमण आलेख, क्विज एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं शामिल है। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 350 रुपए, दूसरा स्थान हासिल करने वाले को 250 रुपए तथा तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 200 रुपए पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे। भ्रमण के लिए प्रति छात्र 4133 रुपए खर्च किए जाएंगे। अंतर जिला शैक्षिक भ्रमण की अवधि मध्यावधि अवकाश 3 से 7 नवंबर तक रहेगी।

इनमें से होगा चयन

कक्षासात एवं आठ के विद्यार्थी, जिन्होंने गत परीक्षा कक्षा 6 एवं 7 में न्यूनतम 70 प्रतिशत अंक हासिल किए हों। साथ ही राष्ट्रीय, राज्य स्तर पर सांस्कृतिक, साहित्यिक, खेलकूद, स्काउट एवं गाइड प्रतियोगिता में भाग लेकर सहभागी एवं विजेता रहे हों।

यह भी पढ़ें: आदमखोर पैंथर का आतंक होगा खत्म, अब मादा पैंथर का सहारा ताकि दूर से खिंचा चला आए