मौसमविद प्रो. नरपतसिंह राठौड़ के अनुसार, 3 अक्टूबर को मेवाड़ वागड़ सहित पूरे राजस्थान से मानसून की विदाई हो जाएगी। इस वर्ष मानसून ने कई रूप दिखाए जिसमें समय पर आने के बावजूद बीच में कंजूसी के साथ बरसाना और पहली बार पूरे सितम्बर में राजस्थान में सामान्य से ज्यादा बरसात हुई है।