छात्राओं की मांग के बाद तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने जेडीए को कॉलेज में बास्केटबॉल कोर्ट बनाने के निर्देश दे दिए थे। अब कॉलेज प्रशासन की ओर से कोर्ट का उद्घाटन करवाया जाएगा। प्राचार्य निमाली सिंह के अनुसार कोर्ट के उद्घाटन के लिए राज्यपाल और उच्च शिक्षा मंत्री से समय मांगा है।