जयपुर

प्रदेश में मौसम विभाग का तूफ़ान को लेकर अलर्ट जारी, इस तरह बचा जा सकता है तूफान से

राजस्थान में मौसम विभाग का तूफ़ान को लेकर अलर्ट जारी, इस तरह बचा जा सकता है तूफान से  
2 min read
• •
Updated: 6 May 2018, 9:54 AM IST
Feature image

जयपुर।

प्रदेश में 2 दिन पहले आए भयंकर तूफ़ान ने आधा दर्जन से ज्यादा जिलों का जीवन अस्त व्यस्त कर दिया। राजस्थान में आए इस बवंडर से अब तक 42 मौतें हो चुकी है साथ ही 250 लोग भी घायल हो गए हैं। तूफ़ान से गांव के गांव उजड़ गए हैं और अभी मौसम विभाग का "येल्लो अलर्ट" भी जारी है। अगले 48 घंटो में भीषण तूफ़ान आने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे उपाय जिनसे आप तूफ़ान से बच सकते है और तूफ़ान के बाद भी ज्यादा प्रभावित नहीं हो ऐसे कुछ उपाय हम आपको बताने जा रहें है।


तूफान से बचने के उपाय, तूफान का अलर्ट होने पर क्या करें

- अगर आपके प्रदेश, ज़िले, क्षेत्र में मौसम विभाग का तूफ़ान के लिए अलर्ट जारी है तो आप भी अलर्ट हो जाए। आपातकालीन योजना तैयार करें और बचाव वस्‍तुएं सहित
एक एमरजेंसी किट तैयार करे जिसे आप बहार भी ले सके।

- घर के बहार रखा सामान इस प्रकार व्‍यवस्थित करें कि वह तेज हवा को सह सके। भारी सामान को खिड़की दरवाजे के पास से सटा कर कर रखें।

- हल्के और टूटे-फूटे सामान को तुरंत हटा दें जो गिरने पर जानलेवा हो सकता हो।

- घर की अच्छे से जांच करें, ढीले दरवाजे और खिड़कियों की देखरेख व मरम्मत कर लें। लोहे की टिने और हल्का सामान जो तेज हवाओं में उड़ सकते हैं, उस सामान को
ठीक से बांधे

- बैटरी, टॉर्च, लालटेन, जनरेटर आदि की पूरी व्यवस्था रखे।

- अगर चक्रवात तूफ़ान शुरू हो गया हो तो रेडियो टीवी के जरिए पूरे संपर्क में रहे।

- मोबाइल फ़ोन चार्ज रखे और एक दूसरे से संपर्क बनाए रखे।

- मौसम विभाग की चेतावनियों पर निगरानी रखें।

- अफवाहों से पूरी तरह बचे और अफवाह न फैलाए और ना ही उन्हें फैलने दे। आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करें।

- तूफान के वक़्त घर के सबसे सुरक्षित हिस्से में चले जाए।

- घर में बिजली के साधन पूरी तरह बन्द कर दें।

- मौसम विभाग की वेबसाइट और रेडियो के लगातार संपर्क में रहे।

Published on: