जयपुर

जयपुर के इस इलाके में जबरदस्त पथराव, पुलिसकर्मी घायल

डीजे बजाने की बात पर हुआ विवाद

2 min read
jaipur
जयपुर के इस इलाके में जबरदस्त पथराव, पुलिसकर्मी घायल

जयपुर। देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजाने की शिकायत पर उसे बंद कराने गई शास्त्री नगर पुलिस पर लोगों ने पथराव कर दिया। पत्थर लगने से एक पुलिसकर्मी को चोटें आईं। इस मामले में पुलिस ने पिता अब्दुल रज्जाक व पुत्र मोहसिन को गिरफ्तार किया। बाद में कोर्ट में पेश करने पर दोनों को जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि महात्मा गांधी कॉलोनी निवासी अब्दुल रज्जाक के घर पर निकाह समारोह के दौरान मंगलवार देर रात तक तेज आवाज में डीजे बज रहा था। जिसकी स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को शिकायत कर दी। कंट्रोल रूम की सूचना पर शास्त्री नगर थाने का स्टाफ डीजे बंद कराने मौके पर पहुंचा। उन्होंने अब्दुल रज्जाक व अन्य को डीजे बंद करने के लिए पाबंद कर दिया। पुलिस के सामने एक बार तो उन्होंने डीजे बंद कर दिया, लेकिन पुलिस के लौटने के बाद फिर से डीजे बजने लगा।

शिकायत मिलने पर पुलिस जाब्ता वापस लौटा और डीजे को जब्त करने लगा। तभी मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और वे पुलिसकर्मियों से उलझ पड़े। सूचना पर थाने से कुछ ओर पुलिसकर्मी मौके पर आ गए। तभी किसी के पत्थर फैंकने के साथ ही पथराव शुरू हो गया। पत्थर लगने से पुलिसकर्मी जय सिंह घायल हो गया। बाद में अन्य थानों से पुलिस जाब्ता मंगवाया गया तो लोग भाग छूटे।

गाड़ी में तोडफ़ोड़ कर मारपीट की

जवाहर सर्किल थाना इलाके में मंगलवार को एक युवक के साथ मारपीट करके गाड़ी मेंं तोडफ़ोड़ करने का मामला सामने आया। पुलिस ने बताया कि किशनगढ़ रेनवाल निवासी शंकर लाल ने मामला दर्ज करवाया कि उसका जीजा विनोद सरस्वती नगर स्थित प्लॉट पर आया हुआ था। इस दौरान जीतू, राहुल उपाध्याय सहित अन्य 10-15 युवकों ने मारपीट करके गाड़ी में तोडफ़ोड़ कर दी। पुलिस मामला दर्ज करके जांच कर रही है। पुलिस प्रथमदृष्टया शराब पीने के बाद आपस मे झगड़ा होना मान रही है।

Published on:
04 Jul 2018 08:29 pm