जयपुर

सीजन के अकोर्डिंग वार्डरोब में शामिल हुए नए कॉस्ट्यूम

समर में परफेक्ट लैगिंग कुर्ती

2 min read
Jun 05, 2018
Styles legging kurti
Styles legging kurti

जयपुर . सीजन के अकोर्डिंग गल्र्स का फैशन भी चेंज होता रहता है। इस समर में हर एज ग्रुप की गल्र्स अपनी वार्डरोब में लॉन्ग कुर्ती और लैगिंग को ज्यादा प्रायोरिटी दे रही हैं। एरिया की फैशनेबल गल्र्स की माने तो यह कुर्ती न सिर्फ स्टाइलिश हैं, बल्कि कम्फर्टेबल ड्रेसअप के तौर पर भी अच्छा ऑप्शन है। जयपुर के फैशन एक्सपट्र्स का मानना है कि लैगिंग कुर्ती एक ऐसा ऑप्शन है जिसे कॉलेज गोइंग गल्र्स, वर्किंग गल्र्स के साथ हाउस वाइफ भी प्रिफर कर रही है। साथ ही इन्हें के जुअल के साथ पार्टी वियर के तौर पर यूज कर रही हैं। गल्र्स का कहना है कि लैगिंग कुर्ती को वेयर करने से सिम्पल और परफेक्ट लुक मिलता है। साथ ही लैगिंग कुर्ती हर सीजन में काफी कम्र्फेटबल भी रहती हैं। यह कम्फर्टेबल होने की वजह से गल्र्स को अपनी तरफ काफी अट्रेक्ट करती है।

कर रहे इन फैब्रिक का यूज
फैशन एक्सपट्र्स के अकोर्डिंग गल्र्स की कम्फर्ट को ध्यान में रचाकर डिफरेंट- डिफरेंट फैब्रिक का यूज किया जा रहा है। इनमें कॉटन, शिफॉन, लाइट जॉर्जेट लायक्रा और सिल्क हैं। समर्स को देखते हुए फिलहाल गल्र्स की ओर से कॉटन फैब्रिक को खास तवज्जों दी जा रही हैं। फैशन डिजाइनर रश्मि बत्रा बताती है कि समर्स में गल्र्स रिलैक्स और कम्फर्ट के लिए फैशन में आए स्टाइलिश एंड एलिगेंट लुक देने वाले लैगिंग कुर्ती को ज्यादा वियर कर रही हैं।

फ्लॉवर एंड कलर प्रिंट
लैगिंग और कुर्ती में डिफरेंट तरह के प्रिंट आ रहे हैं। जो गल्र्स को बहुत पसंद आ रहे हैं। मौजूदा दौर में गल्र्स को ब्लॉक एंड फ्लॉवर्स प्रिंट के अलावा लाइट कलर्स भी लुभा रहे हैं। हालांकि आमतौर पर इस समय को स्प्रिंग समर में शामिल किया जा रहा है। उसके अकोर्डिंग वाइब्रेट की जगह पिंक और येलो सरीखे कलर्स भी कु र्तियों में गल्र्स के लिए फेवरेट बने हुए है। बीएड स्टूडेंट कोमल श्रीवास्तव बताती है, मैं ज्यादातर लैगिंग कुर्ती को पहनना ज्यादा प्रिफर करती हूं, क्योंकि वो मुझे स्टाइलिश लुक देता है।

एम्ब्रॉयडरी भी बेस्ट
लैगिंग में सिम्पलिसिटी को प्रायोरिटी पर रखा जाता हैं, वहीं फैशनेबल गल्र्स के लिए कुर्तियों में फैशन के न्यू ट्रेंड लाइमलाइट में है। कुर्तियों की युनिक एम्ब्रॉयडरी ही उसकी यूएसपी है। इनमें धागे के अलावा ऊनी एम्ब्रॉयडरी और क्रोशिया का काम खूब पसंद किया जा रहा है। गल्र्स की माने तो पार्टी टूर पवर यह ड्रेसअप एलिगेंट और फेब्यूलस लुक देता है। सिंधी कॉलोनी निवासी दीपा अग्रवाल बताती है कि मुझे सिम्पलिसिटी ज्यादा पसंद है। इसलिए मैं कॉलेज में ,पार्टी में लैगिंग कुर्ती को ज्यादा वियर करती हूं। जिससे मुझे सिम्पल लुक मिलता है।

स्टाइलिश लुक, प्राइस भी पॉकेट फ्रेंडली
गल्र्स का कहना है कि न सिर्फ लैगिंग -कुर्ती का कॉम्बिनेशन डिफरेंट लुक देता है, बल्कि यह पॉकेट फ्रेंडली भी है। गल्र्स के अनुसार हमेशा उसी फैशन को प्राथमिकता दी जाती है, जो डिफरेंट होने के साथ ऑसम लुक भी देता हो। जबकि कुर्तियों में की प्राइस भी कम होती है और इनके जारिए लुक भी अट्रेक्टिव दिखता है। सेठी कॉलोनी निवासी सपना मेहता बताती है कि मैं लैगिंग कुर्ती का ट्रेंड ऐसा ट्रेंड है जो कभी नहीं जाता। यह ट्रेंड सदाबहार है। मैं हमेशा इस फैशन को फॉलो करती हूं।

इन प्रिंट्स का क्रेज
-बंधेज प्रिंट
-फ्लोरल प्रिंट
-ट्रॉपिकल प्रिंट
-ग्राफिक प्रिंट
-जियोमैट्रिक प्रिंट

इन कलर्स की डिमांड
-नेवी ब्लू
-डार्क रेड
-पिंक
-महरून
-ब्लैक
-पर्पल

Published on:
05 Jun 2018 03:18 pm