बीमारी से परेशान युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

जयपुर के रामगज थाना इलाके में मानसिक रोगी ने चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरूवार दोपहर में परिजनों ने उसे फंदे से लटका देख इसकी जानकारी पुलिस को दी। 
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Dec 2015, 1:10 PM IST
Feature image
जयपुर के रामगज थाना इलाके में मानसिक रोगी ने चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरूवार दोपहर में परिजनों ने उसे फंदे से लटका देख इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को नीचे उतार पोस्टमार्टम के लिए एसएमएस अस्पताल के मुर्दाघर में भिजवाया। जहां से मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।



पुलिस के अनुसार बाल जी की कोठी तोपखाना निवासी रफीक 45 वर्षीय ने गुरूवार दोपहर में चुन्नी से फंदा बना कर उससे लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि मृतक मानसिक रोगी था और उसका काफी समय से उपचार चल रहा था। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
Published on: