जयपुर

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड: सामने आ रही हत्या की यह वजह, दोनों शूटर्स को लेकर जानें अपडेट

Sukhdev Singh Gogamedi Murder: श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या में शामिल दोनों शूटर्स अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। गोगामेड़ी हत्याकांड मामले में पुलिस ने 72 घंटे में शूटरों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।
2 min read
Dec 07, 2023
gogamedi_shooters.jpg

Sukhdev Singh Gogamedi Murder: श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या में शामिल दोनों शूटर्स अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। गोगामेड़ी हत्याकांड मामले में पुलिस ने 72 घंटे में शूटरों को पकड़ने का आश्वासन दिया है। पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने बुधवार को शूटरों को पकडऩे के लिए एसआईटी का गठन किया।

गौर करने वाली बात है कि आनंदपाल एनकाउंटर करने वाली टीम में शामिल पुलिस अधिकारी व पुलिसकमियों को एडीजी दिनेश एमएन के नेतृत्व वाली एसआईटी में शामिल किया गया है। सोशल मीडिया पर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड को लेकर दो गुटों के बीच की रंजिश की वजह सामने आ रही है।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या में शामिल शूटर नितिन की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। आरोपी की तलाश में पुलिस जगह जगह दबिश दे रही है। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के मामले में फरार चल रहे शूटर नितिन फौजी महेंद्रगढ़ के गांव दोगड़ा जाट का है। वर्तमान में उसके घर में माता-पिता हैं।

उसकी पत्नी अपने मायके राजस्थान के बहरोड़ में है। नितिन के पिता कृष्ण कुमार भी आर्मी से रिटायर्ड हैं। इस मामले में पूछने पर कृष्ण कुमार ने बताया कि उनका बेटा 9 नवंबर को गाड़ी ठीक करवाने के लिए महेंद्रगढ़ गया था। शाम को 4 बजे तक गाड़ी ठीक हो गई थीं, लेकिन उसके बाद से ही वह उनके संपर्क में नहीं हैं।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या करने वाले शूटर नीतिन फौजी के परिवार को इसकी जानकारी तक नहीं थी। घटना की जानकारी लगने के बाद हरियाणा के महेन्द्रगढ़ जिले की सीआईए पुलिस टीम ने दोंगड़ा जाट में नीतिन फौजी के घर पर जाकर पूछताछ की है। हरियाणा की सीआईए पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार शूटर नीतिन फौजी नवम्बर माह में छुट्टी पर आया था। नो नवम्बर को सवेरे वह गाड़ी ठीक कराने के लिए महेन्द्रगढ़ गया था।

नीतिन फौजी के घर मंगलवार देर शाम को हरियाणा पुलिस पहुंची। घटना के सीसीटीवी फुटेज दिखाने पर घरवालों को वारदात की जानकारी मिली। नीतिन फौजी करीब पांच साल पहले सेना में भर्ती हुआ था। नीतिन फौजी वर्तमान समय अलवर में कार्यरत बताया जा रहा है। नीतिन फौजी की एक साल पहले ही शादी हुई थी और उसकी ससुराल जाट बहरोड़ है।

नीतिन फौजी के पिता कृष्ण कुमार नम्बरदार है। उसके एक बड़ा भाई एवं एक बहन है। सीआईए पुलिस ने पूछताछ में मिले अहम सुराग राजस्थान पुलिस के साथ शेयर कर दिए हैं। हरियाणा की महेन्द्रगढ़ पुलिस परिजन एवं ग्रामीणों से जानकारी जुटा रही है। नीतिन फौजी के घर पर हरियाणा पुलिस निगरानी रख रही है।

यह भी पढ़ें : सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के गांव में पसरा सन्नाटा, आज यहीं होगा अंतिम संस्कार, देखें घर की तस्वीरें

Published on:
07 Dec 2023 02:24 pm