19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaipur Mayor Election: बीजेपी ने सुनील कोठारी के नाम पर लगाई मुहर, आज भरेंगे नामांकन

जयपुर मेयर पद को लेकर बड़ी खबर सामने आई है, बीजेपी की ओर से सुनील कोठारी को मेयर पद का प्रत्याशी बनाया गया है।
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Sep 19, 2026

sunil kothari jaipur social media

sunil kothari jaipur social media

जयपुर। जयपुर नगर निगम मेयर चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने प्रत्याशी के नाम पर फैसला कर लिया है। सूत्रों के अनुसार पार्टी की ओर से सुनील कोठारी को मेयर पद का उम्मीदवार बनाए गया है। कोठारी आज दोपहर करीब 2 बजे अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। नामांकन को लेकर भाजपा की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

बता दें कि जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम में महापौर तथा सुकेत नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन है। दोपहर 3 बजे तक नामांकन किए जा सकेंगे। महापौर पद के लिए 25 सितंबर को मतदान होगा और इसी दिन परिणाम घोषित किया जाएगा। 26 सितंबर को उपमहापौर का चुनाव होगा।

जयपुर में पार्षदों से रायशुमारी

जयपुर नगर निगम में भाजपा ने महापौर प्रत्याशी के चयन के लिए पार्षदों से रायशुमारी की। प्रत्येक पार्षद से पसंद के तीन नाम लिखवाए गए। इसके बाद भाजपा पार्षदों को पुष्कर स्थित होटल में शिफ्ट किया गया। 150 सदस्यीय निगम में भाजपा के 78, कांग्रेस के 57 और निर्दलीय 15 पार्षद हैं। भाजपा में सुनील कोठारी का नाम प्रमुखता से चर्चा में है। पुनीत कर्णावट समेत अन्य नाम भी चर्चा में हैं।

जोधपुर में 52 पार्षदों के समर्थन का दावा

जोधपुर नगर निगम में भाजपा ने प्रसन्न चंद मेहता को महापौर पद का प्रत्याशी बनाया है। मेहता वार्ड 82 से पार्षद निर्वाचित हुए हैं। वे भाजपा संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं और पार्टी में विभिन्न जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। जोधपुर में भाजपा के 45 पार्षद जीते हैं। सात निर्दलीय पार्षदों के भाजपा के समर्थन में आने के बाद पार्टी ने 52 पार्षदों के समर्थन का दावा किया है।

21 को जांच, 22 को नाम वापसी; 25 को मतदान

नामांकन के बाद 21 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 22 सितंबर को नाम वापसी होगी। इसके बाद 25 सितंबर को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक महापौर पद के लिए मतदान होगा। मतदान के बाद इसी दिन मतगणना और परिणाम घोषित किए जाएंगे। 26 सितंबर को उपमहापौर पद का चुनाव होगा।