जयपुर

Surbhi Kumawat ने आखिर क्यों उठाया खौफनाक कदम? पति साहिद को पुलिस ने लिया हिरासत में

जयपुर के मुहाना थाने में पंजाब नेशनल बैंक की मार्केटिंग मैनेजर Surbhi Kumawat की मौत के मामले में उसके पति साहिद अली के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया गया है।

less than 1 minute read
Oct 04, 2022
surbhi_kumawat.jpg
फोटो साभार: सुरभि कुमावत इंस्टाग्राम अकाउंट

जयपुर. मुहाना थाने में पंजाब नेशनल बैंक की मार्केटिंग मैनेजर Surbhi Kumawat की मौत के मामले में उसके पति साहिद अली के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया गया है। थानाधिकारी लखन खटाना ने बताया कि बालाजी विहार निवासी हरीशंकर कुमावत ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया कि उनकी बेटी सुरभि को उसका पति साहिद अली काफी प्रताडि़त करता था, कई बार बेटी ने बताया भी था। लेकिन उन्हें क्या पता था कि आरोपी के कारण बेटी हमेशा के लिए उन्हें छोड़कर चली जाएगी।

पुलिस ने सोमवार को पति साहिद अली को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों ने मौखिक रूप से सुरभि के सुसाइड करने की आशंका जताई। हालांकि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है।

गौरतलब है कि यूनिक सफायर अपार्टमेंट में रहने वाली सुरभि कुमावत रविवार सुबह फ्लैट में फंदे से लटकी मिली थी। पुलिस के पहुंचने से पहले उसके पति साहिद अली ने कैंची से चुन्नी के फंदे को काटकर शव उतार लिया था।

Published on:
04 Oct 2022 09:47 am