जयपुर

राजस्थान के 200 विधायकों में से रविन्द्र सिंह भाटी और मदन दिलावर सहित 21 पर केस… कब होगा फैसला?

Rajasthan News : राजस्थान की 16वीं विधानसभा में 200 में से 21 विधायकों के खिलाफ 24 केस दर्ज हैं। यह घोर आश्चर्य की बात है। सवाल यह है कि आखिर इन केस का फैसला कब होगा?

2 min read
Surprise 16th Rajasthan Assembly 24 Cases Registered Against 21 MLAs when will Decision be taken

Rajasthan News : राजस्थान की 16वीं विधानसभा में 200 में से 21 विधायकों के खिलाफ 24 केस दर्ज हैं। इनमें से कुछ विधायकों को दोषी साबित होने पर आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है। सुप्रीम कोर्ट सांसद-विधायक के खिलाफ दर्ज केस में एक साल में फैसला करने का आदेश दे चुका, लेकिन हकीकत यह है कि एक विधायक के खिलाफ केस 2007 से लंबित है। इसके अलावा कुछ मंत्री-विधायकों के खिलाफ एक से अधिक केस दर्ज हैं।

सांसदों-विधायकों के खिलाफ दर्ज मामलों की जारी सूची

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हाईकोर्ट, पूर्व व मौजूदा सांसद-विधायकों के खिलाफ लंबित आपराधिक प्रकरणों की मॉनिटरिंग कर रहा है। हाईकोर्ट ने हाल ही पूर्व व मौजूदा सांसदों-विधायकों के खिलाफ दर्ज इन मामलों की सूची जारी की है। सामने आया कि कुछ मामलों में आरोपी कोर्ट नहीं पहुंच रहा तो कुछ में अभियोजन पक्ष गवाहों को पेश नहीं कर पा रहा। एक मामले में विधायक ने राजीनामा हो जाने की जानकारी दी, लेकिन गवाह नहीं आने के कारण उसे बुलाने के लिए अब गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।

सुनवाई नहीं टालनी चाहिए

कोर्ट को इस तरह के मामलों में आसानी से सुनवाई नहीं टालनी चाहिए। सभी कोर्ट इन मामलों को प्राथमिकता से लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अक्षरश: पालना करें।
माधवमित्र, वरिष्ठ अधिवक्ता, राजस्थान हाईकोर्ट

इन विधायकों के खिलाफ मामले लंबित

विधायक - कब का मामला - मौजूदा स्थिति

सुरेश धाकड़ - 2019 - ट्रायल जारी
किरोडीलाल मीनाकांतिलाल मीणा - 2022 - गवाह जमानती वारंट से तलब
हरलाल सहारण - 2019 - ट्रायल जारी
जितेन्द्र गोठवाल - 2022 - हाईकोर्ट से कार्यवाही पर रोक
उमेश डामोर - 2022 - चालान पेश
जयदीप बिहानी - 2013 - रिकॉर्ड हाईकोर्ट से नहीं लौटा
मुकेश भाकर - 2016 - गवाह न आने से सुनवाई अटकी
झाबर सिंह खर्रा - 2021 - ट्रायल जारी
शांति धारीवाल - 2016 - हाईकोर्ट में हो रही सुनवाई
अशोक गहलोत - 2022 - ट्रायल लंबित
किरोड़ीलाल मीना - 2013 - हाईकोर्ट से कार्यवाही पर रोक।
कालीचरण सराफ - 2007 - ट्रायल लंबित
भजनलाल शर्मा जवाहरसिंह बेढम - 2011 - ट्रायल लंबित
छगनसिंह - 2022 - ट्रायल लंबित
रतन देवासी - 2023 - हाईकोर्ट से कार्यवाही पर रोक।
रविन्द्र सिंह भाटी - 2017 - गवाह नहीं आ रहे
रविन्द्र सिंह भाटी - 2018 - गवाह गिरफ्तारी वारंट से तलब।
मदन दिलावर - 2023 - गवाह नहीं आ रहे
मदन दिलावर - 2023 - गवाह नहीं आ रहे
हीरालाल नागर -2023 - वकील के समय मांगने पर सुनवाई टली
शोभा चौहान - 2020 - हाईकोर्ट से कार्यवाही पर रोक।
कन्हैयालाल चौधरी - 2023 - ट्रायल जारी
शांतिदेवी - 2020 - 15 फरवरी को सुनवाई
रविन्द्र सिंह भाटी - 2023 - गवाह नहीं आ रहे।

Updated on:
04 Feb 2025 12:30 pm
Published on:
04 Feb 2025 10:59 am