जयपुर

जयपुर के झालाना-जगतपुरा जोन में बीट आधारित सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण

शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर शनिवार को जयपुर नगर निगम आयुक्त गौरव सैनी ने झालाना एवं जगतपुरा जोन के विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बीट आधारित सफाई व्यवस्था की जमीनी हकीकत जांची गई और मौके पर ही चालानी कार्रवाई भी की गई।

less than 1 minute read
Feb 21, 2026

जयपुर। शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर शनिवार को जयपुर नगर निगम आयुक्त गौरव सैनी ने झालाना एवं जगतपुरा जोन के विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बीट आधारित सफाई व्यवस्था की जमीनी हकीकत जांची गई और मौके पर ही चालानी कार्रवाई भी की गई। बीट अनुसार लगाए गए सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति और कार्य की समीक्षा की गई। गंदगी फैलाने और अतिक्रमण करने वाले लोगों को मौके पर समझाइश दी गई और चालान भी काटे गए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त (स्वास्थ्य) ओम प्रकाश थानवी, जोन उपायुक्त और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

किन-किन क्षेत्रों का हुआ निरीक्षण?
निरीक्षण की शुरुआत गांधी सर्किल से हुई। इसके बाद आयुक्त ने मालवीय नगर के वार्ड 79, 80 और 81, झालाना रोड, वार्ड 67 का मॉडल टाउन क्षेत्र, पत्रिका गेट, जवाहर सर्किल, अरण्य भवन के आसपास का क्षेत्र सहित कई स्थानों का जायजा लिया।

क्या मिली खामियां?
निरीक्षण के दौरान मुख्य मार्गों पर कचरे के ढेर और डिवाइडरों पर जमा कचरा मिला। आयुक्त ने तत्काल कचरा हटाने और नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।

खुले में कचरा डालने वालों पर सख्ती
आयुक्त ने खुले में कचरा फेंकते पाए गए लोगों को तुरंत टोका और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर को गंदा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

Published on:
21 Feb 2026 04:21 pm
Also Read
View All

अगली खबर