जयपुर

तंबाकू की लत छुड़ाना अब चुटकियों का खेल

तंबाकू की लत छुड़ाना अब चुटकियों का खेल...
2 min read
• •
Updated: 29 May 2018, 8:55 PM IST
tobbaco workshop
tobacco day

जयपुर .
धूम्रपान करने वाले 40 प्रतिशत लोगों को स्थायी ब्रोंकाइटिस हो जाता है और उनमें से आधे (20 प्रतिशत) लोग सीओपीडी के शिकार हो जाते हैं। आजीवन धूम्रपान करने वालों को अपने जीवनकाल में सीओपीडी होने की 50 प्रतिशत संभावना रहती है। लेकिन राहत की बात यह है कि तंबाकू सेवन के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता में भी इजाफा हो रहा है और लोग इसे छोडऩे के लिए गंभीरता से प्रयास कर रहे हैं। इनके लिए थैरेपी मददगार साबित हो रही है।

धूम्रपान के बढ़ते खतरे को देखते हुए हर वर्ष 31 मई को विश्व धूम्रपान निषेध दिवस मनाया जाता है। इस बार इस दिवस की थीम में कॉर्डियो वैस्कूलर डिजीज को कम करना रखा गया है। मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. दीपक शुक्ला ने बताया कि लोगों में तंबाकू के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ी है। लेकिन युवाओं में तंबाकू सेवन का चलन बढऩा चिंता का विषय बनता जा रहा है। दुनिया में हर साल जयपुर की दुगनी आबादी यानी करीब ७० लाख लोगों की तंबाकू से मौत हो जाती है।
तंबाकू छोडऩे के लिए निकोटिन थैरेपी

डॉ. अंकित बसंल बताया कि निकोटिन रिप्लेसमेंट थैरेपी (एनआरटी) से शरीर में निकोटिन की आपूर्ति करके निकोटिन विड्रॉअल और उसकी लत को कम करने में मदद मिलती है। इसमें अधिकतर सिगरेट में मौजूद निकोटिन की लगभग एक-तिहाई से लेकर आधी मात्रा होती है। यह सबसे बढिय़ा विकल्पों में से एक है और इसे बढ़ावा दिया जाना चाहिए। एनआरटी एक तरीका है, जिसके सहारे धूम्रपान किए बगैर रक्त प्रवाह में निकोटिन पहुंचाया जाता है। बाजार में निकोटिन गम्स, पैचेज, इनहेलर्स, टैब्लेट्स, लॉजेंज और स्प्रे उपलब्ध हैं।
जहरीले पदार्थ फेफड़ों तक ऑक्सीजन को रोकते हैं

अस्थमा एवं चेस्ट रोग स्पेशलिस्ट डॉ. एम.के. गुप्ता ने बताया कि धूम्रपान करने वालों में फेफड़ों की समस्या ज्यादा होती है। सिगरेट में मौजूद जहरीले पदार्थ फेफड़ों तक ऑक्सीजन को जाने से रोकते हैं, जिसके कारण हमें कफ और खांसी के साथ कई तरह की श्वांस संबंधी बीमारी और लंग कैंसर हो जाता हैं। फेफड़ों के कैंसर का प्रमुख कारण धूम्रपान ही होता है। इसलिए किसी भी तरह के तंबाकू सेवन और धू्म्रपान से दूर रहें।


डॉ. शुभ्रांशु ने बताया कि भारत में ब्रेस्ट या सर्वाइकल कैंसर से भी ज्यादा मौतें मुंह या गले के कैंसर के कारण हो रही हैं। थ्रोट या माउथ कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण तंबाकू सेवन और धूम्रपान में बीड़ी, सिगरेट की लत ही है।

Published on: