राजस्थान में तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा-2016 बेज्ड ‘नॉन टीएसपी’ आवेदकों की काउंसलिंग अब हुई शुरू

देश के सबसे बड़े सूबे में पहले इस काउंसलिंग के लिए 1 अगस्त 2017 की तिथि निर्धारित की गई थी। लेकिन अब ये लोगों के लिए जल्दी ही सामने आ गई...
less than 1 minute read
Jul 29, 2017
Feature image

देश के सबसे बड़े सूबे राजस्थान में तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा 2016 के नॉन टीएसपी क्षेत्र के आवेदकों की काउंसलिंग शनिवार से शुरू हो गई। बता दें कि, इससे पूर्व दस्तावेजों का सत्यापन 23 व 24 जून को किया गया था...


संवाददाता को मिली जानकारी के मुताबिक, यहां तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा 2016 के नॉन टीएसपी क्षेत्र के आवेदकों की काउंसलिंग जयपुर जिला परिषद कार्यालय में 29 जुलाई को सुबह 9.30 बजे हुई। लेवल प्रथम सामान्य शिक्षक के पदों के लिए यह काउंसलिंग थी।


पूर्व में इस काउंसलिंग के लिए 01 अगस्त 2017 की तिथि निर्धारित की गई थी। दस्तावेजों का सत्यापन जिला परिषद जयपुर में 23 व 24 जून, 2017 को किया गया था। जिला परिषद की अतिरिक्त मुख्य कायज़्कारी अधिकारी अनिता चौधरी ने बताया कि इससे पहले उच्च न्यायालय द्वारा एसबी सिविल रिट याचिका संख्या 970/2017 गोपाल सिंह बनाम सरकार में पारित अंतरिम आदेश की पालना में निदेशालय प्रारंभिक शिक्षा बीकानेर द्वारा जारी मागज़्दशज़्न की अनुपालना में उक्त काउंसलिंग को स्थगित किया गया था.


Read: राजस्थान में 51 जजों का तबादला कर दिया गया है, देखिए आपके इलाके में अब कौन भेजे गए हैं

इन पदों के लिए अभ्यथिज़्यों के दस्तावेजों का सत्यापन जिला परिषद जयपुर में 23 व 24 जून, 2017 को किया गया था. अब इनकी काउंसलिंग शनिवार को आयोजित होगी।

Published on:
29 Jul 2017 04:22 pm