जयपुर

टिक-टॉक पर वीडियो बनाना पड़ा भारी, झरने में बहा किशोर, चट्टानों के बीच फंसा

युवक को दी सीपीआर, बारां जिला चिकित्सालय रैफर
2 min read
• •
Updated: 12 Aug 2019, 9:31 AM IST
teenager flown in waterfall during making video on tik-tok
टिक-टॉक पर वीडियो बनाना पड़ा भारी, झरने में बहा किशोर, चट्टानों के बीच फंसा

जयपुर / बारां।

टिक-टॉक पर वीडियो बनाने का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। ऐसे में आये दिन वीडियो बनाते समय युवा न केवल अपनी जान जोखिम में डालकर वीडियो बनाते है बल्कि इसके साथ ही जानलेवा स्टंट भी करते है। ऐसा ही एक मामला बारां बारां जिले के भंवरगढ़ थाना क्षेत्र में भड़का प्रपात पर हुआ हादसा।

जहां वीडियो बनाने के लिए आया एक किशोर झरने में बह गया और चट्टानों के बीच जा फंसा। लोगों ने कड़ी मशक्त के बाद किशोर को बचाया। जिले में मानसूनी बारिश के साथ ही नदी-नालों में पानी की आवक के साथ झरने बहने लगे है। ऐसे में लोग झरनों आदि जगहों पर पिकनिक के लिए पहुंच रहे हैं। लेकिन, मनोरंजन के साथ थोड़ी सी लापरवाही जान के लिए जोखिम साबित हो रही है।


यहां भंवरगढ़ थाना क्षेत्र में एक 16 बर्षीय किशोर झरने के बीच टिक टॉक वीडियो बनाते वक्त फिसलकर बह गया। गनीमत रही कि वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाकर बाहर खींच लिया। उसे सीपीआर दिया गया। इससे युवक की जान बच गई। जानकारी के मुताबिक, बारां निवासी 16 बर्षीय नाबालिक आशु अपने परिवार के साथ भड़का प्रपात पर पिकनिक मनाने गया।


आशु प्रपात में नहाते हुए टिक-टॉक एप पर वीडियो बना रहा था। तभी वह असंतुलित होकर पानी के तेज बहाव में बह गया। और कुछ दूर जाकर चट्टानों के बीच फंस गया। इस दौरान आशु की चीख-पुकार सुनकर वहां मौजूद लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। काफी मशशक्त के बाद वहां मौजूद लोगों ने आशु को चटटानों के बीच से निकाला। बाहर निकालने के बाद लोगों ने उसे सीपीआर दी। लोगों ने आशु को तुरंत किशनगंज अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद उसे बारां जिला चिकित्सालय रैफर किया गया था।

READ MORE : Patrika .com/jaipur-news/one-year-after-story-of-gajanand-sharma-who-came-from-pakistani-jail-4960518/" target="_blank">पाकिस्तान ने किया ऐसा टॉर्चर, एक साल बाद भी सही नहीं हो सकी दिमागी हालत, जानें जयपुर के गजानंद की कहानी

Published on: