दौसा

तमंचे का डर दिखा,बदमाशों ने फैक्ट्री कर्मचारी से दस हजार रुपए व मोबाइल लूटे

लूटपाट की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर हरमाड़ा थाना इलाके में देर रात बदमाशों ने एक कार चालक के साथ मारपीट करके नकदी व मोबाइल छीनकर ले गए।
less than 1 minute read
• •
May 25, 2017
robbers
robbers

लूटपाट की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर हरमाड़ा थाना इलाके में देर रात बदमाशों ने एक कार चालक के साथ मारपीट करके नकदी व मोबाइल छीनकर ले गए। कार सवार बदमाशों ने गाड़ी आगे लगाकर बाइक सवार फैक्ट्री कर्मचारी को रोका और मारपीट कर नकदी व मोबाइल छीनकर ले गए। पर अभी तक लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।



मारपीट कर दस हजार रुपए व मोबाइल छीना



सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य लेकर नाकाबंदी करवाई, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस के अनुसार भैसावा निवासी अमरचंद जयपुर में स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है। काम करने के बाद रात को घर लौट रहा था। पूनाना गांव की झील के पास उसके पास एक कार सवार बदमाशों ने गाड़ी बाइक के आगे लगाकर उसे रूकवाया और उससे मारपीट कर दस हजार रुपए व मोबाइल छीनकर ले गए।





जांच अधिकारी एसआई रामवतार ने बताया कि कार सवार बदमाशों की संख्या चार बताई जा रही है। पीडि़त फैक्ट्री से घर जा रहा था। घटना रात करीब आठ बजे की है। मामला दर्ज कर हुलिए के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। पीडि़त यह राशि किसी जरूरी काम से फैक्ट्री संचालक से उधार लेकर गया था।

Published on:
25 May 2017 09:54 am