जयपुर

ग्रामीणों के पीछे दौड़ा बघेरा, घर में घुसकर बचाई जान,रातभर मशाल और लाठियां लेकर दे रहे पहरा

अचरोल में बघेरे का आतंक
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Dec 2017, 11:20 PM IST
Terror of Baghera in achrol
अचरोल (जयपुर)। कस्बे में पिछले चार दिन से बघेरे का आतंक होने से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। चार दिन से अचरोल की पहाड़ी और उसके आसपास की आबादी में बघेरे की हलचल देखी जा रही है। बुधवार शाम को भी बघेरा कस्बे की आबादी क्षेत्र में घुस गया और कुम्हार मोहल्ले में गुजर रहे दो लोगों के पीछे दौड़ पड़ा। ग्रामीणों ने एक घर में घुस कर जान बचाई। बघेरा आने की सूचना मिलते ही लोगों में भय व्याप्त हो गया।
Published on: