जयपुर

अंतर्मन की निर्मलता और आत्मविकास का श्रेष्ठ माध्यम है तप : साध्वी अणिमा

Jul 27, 2026
Rajasthan

अहमदाबाद. तेरापंथ महिला मंडल, अहमदाबाद की वार्षिक साधारण सभा (सत्र 2025-26) शहर के शाहीबाग क्षेत्र िस्थत तेरापंथ भवन में आयोजित की गई।
अध्यक्ष सुशीला खतंग ने अध्यक्षता की। उन्होंने प्राप्त सहयोग, समर्पण एवं सक्रिय सहभागिता के लिए प्रत्येक सदस्य की सराहना की।
साध्वी अणिमा ने कहा कि तप केवल साधना नहीं, बल्कि अंतर्मन की निर्मलता और आत्मविकास का श्रेष्ठ माध्यम है।

साध्वी मैत्री प्रभा ने कहा कि जीवन एवं आत्मा की शुद्धता के लिए अधिक से अधिक महिलाएं तत्वज्ञान से जुड़ें।
मंत्री रेखा धुपिया ने सत्र 2025-26 में आयोजित सभी कार्यक्रमों, सेवा गतिविधियों एवं महिला मंडल की उपलब्धियों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की प्रचार-प्रसार मंत्री वर्षा लूनिया ने संविधान का वाचन किया। कोषाध्यक्ष संगीता बांठिया ने सत्र 2025-26 का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया।
उपाध्यक्ष सरिता लोढ़ा ने मिनट बुक का वाचन किया। तेरापंथ कन्या मंडल, अहमदाबाद की संयोजक स्नेहा संकलेचा ने वर्षभर की गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
पूर्व अध्यच मनिता चौपड़ा ने युवती विभाग के कार्यों के बारे में जानकारी दी। उपाध्यक्ष मधु बाफना ने और प्रचार-प्रसार मंत्री नीतू बैद ने संचालन किया। सह मंत्री रचना बोहरा ने आभार व्यक्त किया।
........
कैप्शन - तेरापंथ महिला मंडल की वार्षिक साधारण सभा को संबोधित करतीं साध्वी अणिमा।

Updated on:
27 Jul 2026 06:01 am
Published on:
27 Jul 2026 06:01 am