जयपुर

राजधानी के सबसे बड़े SMS हॉस्पिटल में जाने से पहले हो जाए सावधान,आप के साथ भी हो सकता है कुछ ऐसा

अस्पताल में फिर से चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरों ने हॉस्पिटल में मानों अपना डेरा ही डाल रखा है। चोर कभी मरीज़ तो कभी डॉक्टर्स का सामान लगातार पार करने में लगे हुए है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Jun 2017, 11:31 AM IST
bag
bag

राजधानी जयपुर के सबसे बड़े एसएमएस अस्पताल में चोरी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अस्पताल में फिर से चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरों ने हॉस्पिटल में मानों अपना डेरा ही डाल रखा है। चोर कभी मरीज़ तो कभी डॉक्टर्स का सामान लगातार पार करने में लगे हुए है। इस घटना के बाद हॉस्पिटल के मरीज़ो में खलबली मच गई।

प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर कोई इंतजाम नहीं कर रखे

चोरों ने देर रात जब सारे मरीज सो गए थे तो उसी वक्त एक शातिर चोर रूम नम्बर बी 112 में घुस गया और डॉ जितेंद्र सिंह का बैग उठाकर फरार हो गया। बैग में लेपटॉप व अन्य सामान रखे थे। लेकिन पुलिस इन चोरों पर लगाम लगाने में नाकाम है। सवाई मानसिंह अस्पताल में प्रशासन ने भी सुरक्षा को लेकर कोई इंतजाम नहीं कर रखे है।


पुलिस के अनुसार डॉ जितेंद्र सिंह ने मामला दर्ज करवाया कि रूम नम्बर बी 112 में से चोर उसका ट्रॉली बैग ले गए। बैग में लेपटॉप व अन्य दस्तावेज रखे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Published on:
Also Read
View All
दिवाली की खुशियों पर पटाखों का जख्म: जयपुर में 14 लोगों की आंखों की करनी पड़ी सर्जरी, 2 दिन में 150 से ज्यादा पहुंचे अस्पताल

जयपुर: नशे में धुत व्यक्ति ने युवती को कई थप्पड़ मारे, पत्नी से बोला- बंदूक लेकर आ, आज इन्हें मार डालूंगा

जयपुर के ज्वेलर्स शोरूम पर दिनदहाड़े करोड़ों की लूट! सिर्फ एक बदमाश चंद मिनटों में वारदात कर फरार, CCTV में कैद घटना

‘मैं उस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी था’, सोनिया गांधी के PM पद त्यागने के दिन को अशोक गहलोत ने किया याद, शेयर किया ‘भावुक’ मैसेज

सिर्फ 10 मीटर दूर था गैस गोदाम… जयपुर में शोरूम की आग से मकानों में आईं दरारें, रातभर दहशत में रहे लोग