जयपुर

Rajasthan Budget 2024 : राजधानी जयपुर को मिली ये बड़ी सौगातें, मेट्रो रेल का होगा विस्तार, चलेगी इलेक्ट्रिक बसें और होगा ये खास…

• •
Updated: 10 Jul 2024, 12:44 PM IST
Feature image

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में वित्त मंत्री दिया कुमारी की ओर से बजट पेश कियागया है। जिसमें जयपुर को महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मिले है। जिसके चलते जयपुर में मेट्रो का विस्तार होगा। इसके अलावा जयपुर में मेट्रो रेल का विस्तार होगा। आरयूएचएस में नया ट्रोमा सेंटर बनेगा। सवाई मानसिंह स्टेडियम में खिलाड़ियों की सुविधा के लिए स्टेट ऑफ दि आर्ट अल्ट्रा फिटनेस सेंटर स्थापित किया जाएगा। जयपुर के परकोटे और हैरिटेज बिल्डिंगों के संरक्षण के लिए 100 करोड़ रुपए का प्लान बनाकर काम शुरू करवाया जाएगा। आमेर में लाइट एंड शो का बेहतर तरीके से करवाया जाएगा।दिल्ली की तर्ज पर जयपुर में राजस्थान मंडपम बनाया जाएगा। आमेर, जयगढ़, नाहरगढ़ किलो पर रोप-वे शुरू करवाया जाएगा, इसके लिए डीपीआर बनाई जाएगी। जयपुर एयरपोर्ट की टर्मिनल कैपेसिटी को 50 लाख यात्री प्रतिवर्ष से बढ़ाकर 70 लाख करने और नया टर्मिनल भी बनाया जाएगा। जयपुर में इलेक्ट्रिक बसों की खरीद की जाएगी।

जयपुर मेट्रो रेल को सेंट्रल के सहयोग से बजट दिया जाएगा, ताकि मौजूदा प्रोजेक्ट्स का काम करवाया जा सके। जयपुर शहर में एलीवेटेड सड़कों का निर्माण करवाया जाएगा। जयपुर के पर्यटन स्थलों पर आईटी से संबंधित कार्य करवाए जाएंगे। जयपुर में पौधा रोपण और पार्क के विकास कार्य के लिए अलग से बजट दिया जाएगा। झालाना में फोरेस्ट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की स्थापना की जाएगी। जयपुर में अटल इनोवेशन इंस्टीट्यूट बनाया जाएगा, जिसमें इनोवेशन से संबंधित लोगों को प्लेटफार्म दिया जाएगा।

Updated on:
10 Jul 2024, 12:44 PM IST
Published on: