जयपुर

जिगर के टुकड़े का सिर कुचल कर भाग गया कार चालक

ब्यावर रोड पर एसपीसी-जीसीए के पास झोंपडि़यों में रहती है। अस्पताल में चिकित्सकों और पुलिसकर्मियों ने पोस्टमार्टम की बात कही, तो माया की रुलाई फूट पड़ी। उसने कहा- तुम बुरी तरह चीर-फाड़ करते हो, मैं अपने जिगर के टुकड़े का पोस्टमार्टम नहीं कराऊंगी...। माया अपने बच्चे का शव गोद में लेकर बैठ गई। 
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Oct 2022, 12:52 AM IST
जिगर के टुकड़े का सिर कुचल कर भाग गया कार चालक
जिगर के टुकड़े का सिर कुचल कर भाग गया कार चालक

जयपुर। अजमेर जिले के केसरगंज गोल चक्कर स्थित एक दुकान के पास सोमवार शाम को करीब चार बजे एक महिला अपने डेढ़ साल के पुत्र कान्हा को गोद में लेकर खड़ी थी। तभी एक कार चालक ने मां-पुत्र को टक्कर मार दी और फरार हो गया। टक्कर लगने से बच्चा उछलकर जमीन पर गिर गया। कार के टायर के नीचे आने से बच्चे का सिर कुचल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बालक कान्हा की मां माया जेएलएन अस्पताल में पोस्टमार्टम नहीं कराने पर अड़ गई। पुलिस ने एक घंटे समझाइश के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया।

पुलिस के अनुसार माया ब्यावर रोड पर एसपीसी-जीसीए के पास झोंपडि़यों में रहती है। अस्पताल में चिकित्सकों और पुलिसकर्मियों ने पोस्टमार्टम की बात कही, तो माया की रुलाई फूट पड़ी। उसने कहा- तुम बुरी तरह चीर-फाड़ करते हो, मैं अपने जिगर के टुकड़े का पोस्टमार्टम नहीं कराऊंगी...। माया अपने बच्चे का शव गोद में लेकर बैठ गई। उसके रिश्तेदार भी शव को घर ले जाने पर अड़ गए। पुलिस के समझाने पर करीब एक घंटे बाद परिजन माने। बाद में शव को मोर्चरी में रखवाया गया।

पुत्र का शव देख बिलखती रही

माया बार-बार बच्चे के शव को देख बिलखती रही। मासूम के सिर के मांस के टुकड़े सड़क से चिपक गए। यह देख वहां मौजूद अन्य लोगों की आंखें भी नम हो गईं। लोगों ने शव पर कपड़ा डाला। मृतक कान्हा का पिता दुर्गा अजमेर में नहीं है। वह घर से नाराज होकर कहीं चला गया है। दुर्गा और माया मूलत: भीलवाड़ा के कुशालपुरा निवासी हैं। वह झाड़ू-टोकरी और अन्य सामान बनाते हैं।

Published on:
Also Read
View All
जयपुर में 3 बच्चों के पिता मौलाना पर 18 साल की छात्रा का ब्रेनवॉश कर निकाह करने का आरोप, कोर्ट में परिजनों ने पीटा

राजस्थान विश्वविद्यालय का छात्र गिरफ्तार: दिवाली की रात थार से बाइक सवार को मारी टक्कर, वीडियो हुआ था वायरल

दिवाली की खुशियों पर पटाखों का जख्म: जयपुर में 14 लोगों की आंखों की करनी पड़ी सर्जरी, 2 दिन में 150 से ज्यादा पहुंचे अस्पताल

जयपुर: नशे में धुत व्यक्ति ने युवती को कई थप्पड़ मारे, पत्नी से बोला- बंदूक लेकर आ, आज इन्हें मार डालूंगा

जयपुर के ज्वेलर्स शोरूम पर दिनदहाड़े करोड़ों की लूट! सिर्फ एक बदमाश चंद मिनटों में वारदात कर फरार, CCTV में कैद घटना