जयपुर

Rajasthan Vande Bharat: ट्रेन की सौगात ने बढ़ाया रेलवे का राजस्व, यात्रियों की संख्या में लगातार हो रही वृद्धि

Rajasthan Vande Bharat: अजमेर-दिल्ली केंट वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। नियमित सेवा शुरू होने के पश्चात से अब तक एग्जीक्यूटिव क्लास और चेयर कार दोनों ही श्रेणी में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ी है। इसके साथ ही रेलवे के राजस्व में भी बढ़ोतरी होती जा रही है।

less than 1 minute read
Apr 28, 2023
Rajasthan Vande Bharat
Rajasthan Vande Bharat

जयपुर/अजमेर. अजमेर-दिल्ली केंट वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। नियमित सेवा शुरू होने के पश्चात से अब तक एग्जीक्यूटिव क्लास और चेयर कार दोनों ही श्रेणी में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ी है। इसके साथ ही रेलवे के राजस्व में भी बढ़ोतरी होती जा रही है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विवेक रावत के अनुसार अजमेर-दिल्ली केंट वंदे भारत एक्सप्रेस में जहां एग्जीक्यूटिव कार में 13 अप्रेल को कुल 59 सीट यात्रियों को आवंटित हुईं, वही 24 अप्रेल को बढ़कर 94 हो गईं। इसी प्रकार चेयर कार श्रेणी में जहां 13 अप्रेल को कुल 1593 में से 510 सीट आवंटित हुईं, वहीं 24 अप्रेल को यह संख्या बढ़कर 1038 हो गई। इस प्रकार कुल सीट 559 आवंटित हुई थीं, जबकि 24 अप्रेल को यह बढ़कर 1132 हो गई हैं।

बुधवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलने वाली यह ट्रेन रेलवे की आय बढ़ाने के मामले में भी बेहतर प्रदर्शन कर रही है। नियमित संचालन के प्रथम दिन 13 अप्रेल को कुल आय रुपए 4,88,753 प्राप्त हुई थी, वहीं 24 अप्रेल को यह आंकड़ा बढ़कर 10,12,617 रुपए हो गया है।

Published on:
28 Apr 2023 03:07 pm