चुनाव समिति के संयोजक पद पर जातिगत संतुलन को महत्व दिया जाएगा या फिर किसी वरिष्ठ नेता की नियुक्ति होगी। यह सवाल पार्टी के अंदर जयपुर से लेकर दिल्ली तक बना हुआ है। ब्राह्मण, राजपूत और जाट वर्ग को पार्टी ने प्रतिनिधित्व दे दिया है। अब चर्चा है कि क्या एससी वर्ग के किसी नेता को राजस्थान में महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति मिलेगी, हालांकि केंद्र में अर्जुन राम मेघवाल मंत्री है और वे एससी वर्ग से ही आते हैं।