8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bjp-Congress News: उदयपुर के कन्हैयालाल को सुरक्षा नहीं, तो भगवा फहराने वालों पर एफआईआर ! क्यों भाजपा ने लगाया ऐसा आरोप

Bjp-Congress News: प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं, तुष्टिकरण की नीति, किसानों, युवाओं के साथ की गई वादा खिलाफी के आरोप में भाजपा ने गहलोत सरकार को कटघरे में खड़ा किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Navneet Sharma

•

Updated: 26 Apr 2023, 1:02 PM IST

CP Joshi Biography cp joshi kon hai

CP Joshi

अजमेर. प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं, तुष्टिकरण की नीति, किसानों, युवाओं के साथ की गई वादा खिलाफी के आरोप में भाजपा ने गहलोत सरकार को कटघरे में खड़ा किया। महंगाई राहत कैंपों पर भी जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़े: Nims University के चेयरमैन पर छात्रा ने क्यों लगाया छेड़छाड़ और दुष्कर्म का आरोप

अजमेर में भाजपा की ओर से मंगलवार को कलक्ट्रेट पर जनाक्रोश महाघेराव का आयोजन किया गया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी.जोशी ने कहा कि गहलोत सरकार ने राजस्थान की जनता को सिर्फ धोखा दिया है। युवाओं के हौसलों को तोड़ा है। किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर किया है। धोखा देने वाली सरकार जिस बुनियाद पर खड़ी है, उसे जल्द ढहा देंगे। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार को जनता का ऐसा जवाब मिलेगा कि पचास वर्षों तक कांग्रेस राजस्थान में उठ नहीं पाएगी। कांग्रेस सरकार महंगाई कैंपों के ढोंग अलाप रही है। जबकि सबसे अधिक महंगी बिजली, पेट्रोल, डीजल राजस्थान में है।

यह भी पढ़े: सरकार की 10 योजनाओं का आज यहां मिलेगा लाभ

जोधपुर में विस्थापित भील परिवारों के मकान तोड़ दिए : मुख्यमंत्री गहलोत पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जोधपुर में विस्थापित भील परिवारों के मकान तुड़वा दिए। दंगाई खुले आम तलवारें लहरा रहे हैं। उन्होंने महंगाई राहत कैंपों पर तंज कसते हुए कहा कि जो पुराने रजिस्ट्रेशन हैं, उन्हें लाभ दिया जा रहा है। बिजली की दरें बढ़ाकर कम करने की बात कही जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद गारंटर बन कर बैंकों के माध्यम से लाखों खाते खुलवा दिए। आवास, शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री सम्मान निधि सहित कई योजनाओं की राशि आमजन के खातों में जमा हो जाती है, कभी कैंपों की जरूरत नहीं पड़ी।

तुष्टिकरण के लगाए आरोप, कन्हैयालाल हत्याकांड का भी जिक्र: जोशी ने कांग्रेस सरकार पर तुष्टिकरण के आरोप लगाते हुए कहा कि करौली में रामनवमी पर भगवा झंडा फहराने वालों पर एफआईआर दर्ज करवा दी गई। कन्हैयालाल हत्याकांड से पूर्व सुरक्षा मांगने पर पुलिस ने कन्हैया लाल को सुरक्षा नहीं दी।