जयपुर

मालिक करता था ये काम, नौकरानी ने उठाया गलत फायदा तो फंस गई

घर में काम करने वाली नौकरानी ने ऐसा काम कर डाला। जिसके बारे में मालिक ने कभी सोचा भी नहीं था।

less than 1 minute read
Dec 17, 2024

जयपुर। घर में काम करने वाली नौकरानी ने ऐसा काम कर डाला। जिसके बारे में मालिक ने कभी सोचा भी नहीं था। अब पुलिस ने आरोपी नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया है। नौकरानी से पूछताछ की जा रही है। मामला उदयपुर के न्यू केशव नगर इलाके का है। सुखेर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि न्यू केशव नगर निवासी चिराग चौधरी ने 13 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया था कि उनके घर पर मिट्टी का गुल्लक रखा था। जिसमें वह रोजाना दुकान की कलेक्शन में से 2 हजार रुपए जमा करते थे। 12 दिसंबर को वह घर पहुंचे तो गुल्लक नहीं मिला। पर्स भी गायब था। घर की तलाशी लेने पर रसोई के पीछे गैलेरी में एक थैली में गुल्लक टूटा मिला। उसमें रखे 7 लाख रुपए, पर्स और आधार कार्ड गायब था। उन्होंने सुखेर पुलिस को चोरी की रिपोर्ट दी।

जांच के बाद बस्सी सलूम्बर हाल रूपसागर कॉलोनी निवासी कोमल सालवी (30) से पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ के बाद उसने चोरी करना कबूल किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और उसके घर से 7 लाख रुपए बरामद किए है।

Published on:
17 Dec 2024 02:02 pm
Also Read
View All
जयपुर नगर निगम ने 8 जोनों के कर्मचारियों पर की बड़ी कार्रवाई, सफाई में कोताही बरतने पर लिया एक्शन

रमजान में मिली बड़ी सौगात: राजस्थान में यहां बना दुबई-तुर्की की मस्जिदों जैसा 95 फीट ऊंचा ‘मॉडर्न मस्जिद’, जानें क्या-क्या मिलेगी सुविधा

राजस्थान में SOG का बड़ा ऑपरेशन: 250 से अधिक संदिग्धों पर गिरफ्तारी की तलवार, हाईकोर्ट LDC भर्ती में मचेगा हड़कंप

Rajasthan Weather: 38.3 डिग्री पहुंचा पारा, मौसम विभाग ने कर दी लेटेस्ट भविष्यवाणी, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

जयपुर में दर्दनाक हादसा, JJM घोटाले में जेल में बंद रिटायर्ड चीफ इंजीनियर की पत्नी की 8वीं मंजिल से गिरकर मौत

अगली खबर