अजमेर रोड स्थित द्रव्यवती नदी से गुजरने वाली नदी में ओवरफ्लो सीवरेज का गंदा पानी गिर रहा है। जेडीए इसको एसटीपी में ले जाने के लिए नई लाइन डाल रही है। इसको देखने के लिए नगरीय विकास विभाग के प्रमुख सचिव देबाशीष पृष्टि ने दौरा किया।
जयपुर। अजमेर रोड स्थित द्रव्यवती नदी से गुजरने वाली नदी में ओवरफ्लो सीवरेज का गंदा पानी गिर रहा है। जेडीए इसको एसटीपी में ले जाने के लिए नई लाइन डाल रही है। इसको देखने के लिए नगरीय विकास विभाग के प्रमुख सचिव देबाशीष पृष्टि ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जून तक काम पूरा करने के निर्देश जेडीए अधिकारियों को दिए।
जेडीए अधिकारियों ने उन्हें बताया कि देहलावास एसटीपी को जाने वाली सीवर लाइन में क्षमता से अधिक सीवर प्राप्त हो रहा है। अतिरिक्त सीवर को डायवर्ट कर द्रव्यवती नदी में प्रवाहित किया जा रहा था। जेडीए ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत नई सीवर पाइपलाइन डालने का कार्य प्रारंभ किया गया है। इस लाइन के जरिए सीवरेज को तारों की कूट स्थित 100 एमएलडी एसटीपी तक ले जाया जाएगा। इसके बाद सीवरेज को शोधित किया जाएगा और नदी में छोड़ा जाएगा।
निरीक्षण के दौरान जेडीसी सिद्धार्थ महाजन, अभियांत्रिकी शाखा-प्रथम के निदेशक देवेन्द्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।