जयपुर

Bhool Bhulaiyaa 3 trailer launch : गुलाबीनगरी में आज लॉन्च होगा ‘भूल भुलैया-3’ का ट्रेलर

Bhool Bhulaiyaa 3 :फिल्म को दीवाली के खास मौके पर 1 नवंबर 2024 को रिलीज किया जाएगा, और यह रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी। 'सिंघम अगेन' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। ऐसे में 'भूल भुलैया 3' से भी धमाकेदार ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है।

less than 1 minute read
Oct 09, 2024

जयपुर. चर्चित फिल्म 'भूल भुलैया-3' के मेकर्स अपनी आगामी फिल्म का गुलाबीनगरी में बुधवार को ट्रेलर लॉन्च करेंगे। इसके लिए शहर के राजमंदिर सिनेमाघर में अभिनेता कार्तिक आर्यन, अभिनेत्री विद्या बालन समेत पूरी स्टार कास्ट शामिल होगी। इवेंट के दौरान दोपहर 12:30 बजे फिल्म की स्टार कास्ट ट्रेलर लॉन्च में भाग लेगी। जानकारी के मुताबिक, दीवाली पर 'भूल भुलैया-3' के साथ ही रोहित शेट्टी की मल्टीस्टारर 'सिंघम अगेन' के बीच टक्कर होने वाली है, दोनों ही फिल्में दीवाली पर धमाकेदार ओपनिंग की उम्मीद कर रही हैं।

हाल ही में सिंघम अगेन के ट्रेलर को दर्शकों की बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली है। 'भूल भुलैया-3' में कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी खास रोल में हैं। फिल्म को अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में विद्या बालन 'मंजुलिका' के रूप में और कार्तिक आर्यन 'रूह बाबा' के रूप में नजर आएंगे। फिल्म 1 नवंबर 2024 को दीवाली के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़े :

Published on:
09 Oct 2024 10:13 am
Also Read
View All
3 साल में 5 साल जितना कर्ज! राजस्थान के बढ़ते बोझ पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने सरकार से मांगा जवाब

किड्स कॉर्नर: चित्र देखो कहानी लिखो 69 …. बच्चों की लिखी रोचक कहानियां परिवार परिशिष्ट (11मार्च 2026) के पेज 4 पर किड्स कॉर्नर में चित्र देखो कहानी लिखो 69 में भेजी गई कहानियों में पयोशनिका कोठारी, तालिका सिंह, मुस्तफा राजा शेख क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेता रहे। इनके साथ सराहनीय कहानियां भी दी जा रही हैं।

Competitive Exams: सरकारी स्कूलों में प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन के लिए बदले नियम, अब निदेशालय की अनुमति अनिवार्य

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में अगले 3 दिन बिगड़ा रहेगा मौसम, 20 मार्च को इन 21 जिलों में होगी ताबड़तोड़ बारिश

राजस्थान के ‘करोड़पति’ IPS अफसर, संपत्ति का खुलासा कर रहा हैरान, क्या जानते हैं किसके पास कितनी प्रॉपर्टी?

अगली खबर