जयपुर

इंतजार खत्म ! राजस्थान में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, 53,749 पदों पर होगी भर्ती, 21 मार्च से शुरू होंगे आवेदन

Rajasthan government jobs : परीक्षा का पैटर्न और सिलेबस जारी – जानिए कौनसे विषय से कितने प्रश्न आएंगे। आवेदन के लिए 21 मार्च से 19 अप्रैल तक का समय। तैयारी में जुट जाएं।
2 min read
• •
Updated: 18 Mar 2025, 9:56 PM IST
Rajasthan Govt Jobs-1

जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा विभिन्न विभागों और कार्यालयों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 52,453 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत विज्ञप्ति जारी की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत सामान्य वर्ग के 46,931 पद और अनुसूचित क्षेत्रों के 5,522 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा, शासन सचिवालय के माध्यम से प्राप्त 594 रिक्त पदों और अन्य विभागों से प्राप्त 668 रिक्त पदों पर भी नियुक्ति की जाएगी। इस प्रकार संशोधित विज्ञिप्त के अनुसार अब कुल 53,749 पदों पर भर्ती की जाएगी। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती-2024 के ऑनलाइन आवेदन 21 मार्च, 2025 से शुरू हो जाएंगे। अंतिम तिथि 19 अप्रैल, 2025 रखी गई है।

ये योग्यता जरुरी

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती-2024 के लिए आवेदन उम्मीदवार के पास 10वीं कक्षा का सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके अलावा 18 साल से लेकर 40 साल की उम्र तक के लोग आवेदन कर सकेंगे। लिखित परीक्षा के माध्यम से योग्यता का परीक्षण किया जाएगा।

कब होगी परीक्षा ?

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती-2024 के लिए परीक्षा का आयोजन 19 सितंबर, 2025 से 21 सितंबर, 2025 के बीच होने का अनुमान है।

परीक्षा प्रक्रिया और पैटर्न

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा का आयोजन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा किया जाएगा। परीक्षा का पूरा विवरण इस प्रकार है।

परीक्षा का स्वरूप

1-परीक्षा ऑफलाइन (पेन-पेपर मोड) आयोजित की जाएगी।
2-प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
3-कुल प्रश्नों की संख्या: 120 प्रश्न
4-परीक्षा का कुल समय: 2 घंटे
5-कुल अंक: 200 अंक
6-नेगेटिव मार्क्स (Negative Marks): प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक की कटौती की जाएगी।

विषय अनुसार जानें किस विषय में से कितने आएंगे प्रश्न

सामान्य हिंदी-30
सामान्य अंग्रेजी-15
सामान्य ज्ञान-50
सामान्य गणित-25
कुल अंक-120

Updated on:
18 Mar 2025, 9:56 PM IST
Published on: