
जयपुर। पटवारी भर्ती परीक्षा के आवेदन में सिर्फ अब पांच दिन शेष रहे हैं। देर न करें वरना चूक जाएंगे मौका। राजस्थान में 11 मई को होने वाली पटवारी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदनों फार्म भरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जैसे-जैसे आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि नजदीक आ रही है, इस संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है।
आपको बता दें कि राजस्थान में पटवारी भर्ती परीक्षा का आयोजन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से किया जाएगा। इसके लिए आवेदन फॉर्म 23 मार्च तक भरे जाएंगे। 17 मार्च तक 3,23,230 आवेदन फार्म भरे जा चुके हैं।
राजस्थान में लम्बे समय बाद हो रही पटवारी भर्ती परीक्षा को लेकर बेरोजगारों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इस भर्ती परीक्षा में कुल पदों के मुकाबले करीब 160 गुणा तक आवेदन फॉर्म जमा हो चुके हैं। आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक आती जा रही है। आवेदन फॉर्म 23 मार्च तक भरे जाएंगे। एक संभावना यह भी जताई जा रही है कि पटवारी भर्ती परीक्षा में यह आंकड़ा 4.50 लाख तक भी पहुंच सकता है। राजस्थान में पटवारी भर्ती परीक्षा आगामी 11 मई को आयोजित की जाएगी। पटवारी भर्ती परीक्षा के लिए कुल 2020 पदों पर भर्ती होगी।
Updated on:
18 Mar 2025, 12:40 PM IST
Published on:
18 Mar 2025, 10:01 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.