जयपुर

Weather Update: अक्टूबर के पहले सप्ताह में ही राजस्थान में फिर होगी झमाझम बारिश, जानें क्यों ?

October rain forecast: पश्चिमी विक्षोभ और कम दबाव से बढ़ेगी बरसात की गतिविधियां। मौसम विभाग का अलर्ट: कई जिलों में भारी बारिश की संभावना।
less than 1 minute read
Sep 30, 2025
Feature image

Rain in Rajasthan: जयपुर। मानसून विदाई की तैयारी कर चुका है, लेकिन राजस्थान में बारिश का दौर अभी थमा नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार आज 30 सितम्बर को शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। कई इलाकों में दिनभर बादल छाए रहने और कहीं-कहीं तेज बौछारें भी गिरी है।
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार आगामी 3-4 दिन तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। बंगाल की खाड़ी में अगले 24 घंटों में एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। वहीं, 5 से 8 अक्टूबर के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे प्रदेश में बारिश की गतिविधियां फिर तेज होंगी।

विशेषज्ञों का कहना है कि अक्टूबर के पहले सप्ताह में राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी और मौसम सुहावना बना रहेगा।

Updated on:
30 Sept 2025 02:56 pm
Published on:
30 Sept 2025 02:56 pm
Also Read
View All
राजस्थान में ‘फहरने’ के बजाए ‘नीचे गिरा’ तिरंगा, झंडारोहण के दौरान दो शर्मसार करने वाली घटनाएं, देखें VIDEO

राजस्थान BJP प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने ‘स्वतंत्रता दिवस’ पर मांगी माफ़ी, जानिए क्या रही वजह?

‘इलेक्शन मोड’ में राजस्थान BJP, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले 48 ज़िलों में 96 नेताओं को प्रभारी-सह प्रभारी का ज़िम्मा, देखें पूरी सूची

‘होंठ नीले पड़े थे, हॉस्पिटल ले जाते तो जिंदा होता प्रिंस’, जयपुर में छात्र की मौत पर दोस्त ने बताई दर्दभरी दास्तां

खाटूश्यामजी दर्शन को आ रहा परिवार हादसे का शिकार, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी कार; 4 लोगों की मौत