जयपुर

वर्क फ्रॉम होम में यूजफुल होंगी ये एप्स

एप्स से घर से काम करते हुए टीम मेंबर्स से रह सकते हैं आसानी से कनेक्ट
2 min read
• •
Updated: 18 Mar 2020, 11:54 PM IST
Feature image

जयपुर। कोरोनावायरस संक्रमण के चलते दुनियाभर में हालात गंभीर होते नजर आ रहे हैं। ऐसे में कंपनियां अपने कर्मचारियों को वर्क फॉम होम जैसी सुविधा दे रही है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे एप्स के बारे में बता रहे हैं, जिससे आप घर से काम करते हुए आसानी से टीम मेंबर्स के साथ कनेक्ट रह सकते हैं। वर्क फ्रॉम होम के दौरान इन एप्स के दौरान एम्पलॉयी बिना प्रोडक्टिविटी कम किए आसानी से काम कर सकते हैं। साथ ही वे ग्रुप वीडियो और ऑडियो कॉल के जरिए मीटिंग भी कर सकते हैं।

व्हाट्सएप
फेसबुक के स्वामित्व वाली मैसेंजिंग एप व्हाट्सएप आसानी से एक्सेसबल और यूजर फ्रेंडली है। व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाते हुए एक साथ कई लोगों को मैनेज कर सकते हैं। इसके साथ ही यूजर्स ऑडियो कॉल और वीडियो कॉल के जरिए आपस में कनेक्ट रह सकते हैं। व्हाट्सएप पर चार लोग ग्रुप वीडियो कॉल पर भी एक साथ कनेक्ट रह सकते हैं।

स्लैक
स्लैक एक चैट एप है। इस स्लैक एप में तीन ऑप्शन - डायरेक्ट मैसेज, प्राइवेट चैनल और पब्लिक चैनल जैसे फीचर मिलते हैं। इसके साथ ही स्लैक पर यूजर्स को कीवर्ड सर्च जैसे फीचर भी मिलते हैं। स्लैक कॉर्पोरेट दफ्तरों में काफी लोकप्रिय है।

गूगल हैंगआउट्स
गूगल की चैट एप गूगल हैंगआउट्स भी वर्क फ्रॉम होम के दौरान काफी यूजफुल है। इस एप में टीम मेंबर्स जी स्यूट भी यूज कर सकते हैं। यहां यूजर्स गूगल डॉक और गूगल शीट को भी आपस में शेयर कर सकते हैं।

माइक्रोसॉफ्ट टीम्स
बिजनेस कॉन्वर्सेशन और मीटिंग के लिए माइक्रोसॉफ्ट टीम्स एप्स बेस्ट है। यह एप एंड्राइड, आईओएस, विंडोज, मैक और वेब डिवाइसेस पर उपलब्ध है। माइक्रोसॉफ्ट की इस एप के लिए ऑफिस 365 का सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है।

रिंग सेंट्रल ग्लिप
अगर आपकी फर्म कॉल-बेस्ड है तो है तो रिंग सेंटल ग्लिप एप आपके लिए काफी यूजफुल हो सकती है। अगर कोई यूजर रिंग सेंट्रल को इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ यूज करते हैं और ग्लिप यूज नहीं करते हैं तो भी कॉल से कनेक्ट कर सकते हैं। इस एप में यूजर्स को फ्री अनलिमिटेड पोस्ट, स्टोरेज और 500 मिनट के वीडियो शेयर चैट मिलती है।

Published on: