Cosmetic shop theft: जयपुर। हरमाड़ा क्षेत्र में एक कॉस्मेटिक दुकान में हुई चोरी ने पुलिस को भी चौंका दिया। बदमाश ने वारदात से पहले दुकान में रखे अंडर गारमेंट्स बदले, फिर अंधेरे में माचिस की तिली जलाकर सिर्फ महंगा सामान और नकदी समेटकर फरार हो गया।
Cosmetic shop theft: जयपुर। हरमाड़ा क्षेत्र में एक कॉस्मेटिक दुकान में हुई चोरी ने पुलिस को भी चौंका दिया। बदमाश ने वारदात से पहले दुकान में रखे अंडर गारमेंट्स बदले, फिर अंधेरे में माचिस की तिली जलाकर सिर्फ महंगा सामान और नकदी समेटकर फरार हो गया। चोर की पूरी करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है।
जानकारी के अनुसार हरमाड़ा इलाके में मंगल विहार स्थित हेमश्री कॉस्मेटिक शॉप में मंगलवार रात करीब सवा 11 बजे एक चोर टीन तोड़कर अंदर घुस गया। दुकान मालिक सुभाष ने बुधवार को हरमाड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में बताया कि चोर अंडर गारमेंट्स, कॉस्मेटिक सामान, आर्टिफिशियल ज्वेलरी और नकदी ले गया। पुलिस कैमरों की फुटेज के आधार पर चोर को तलाश रही है।
दुकान में घुसे चोर ने सिर्फ महंगे अंडरगारमेंट्स और कॉस्मेटिक सामान को ही हाथ लगाया और चुन चुन कर महंगे सामान को समेट कर भाग छूटा। चोर ने दुकान में रखे सस्ते सामान को हाथ तक नहीं लगाया। चोर अपने साथ कॉस्मेटिक सामान, आर्टिफिशियल ज्वेलरी और नकदी भी ले गया।
वारदात के बाद सबूत छिपाने की नीयत से चोर ने नए अंडरगारमेंट्स बदले और खुद के पुराने कपड़ों को भी साथ ले गया। मौके पर हालांकि चोर ने कोई सबूत नहीं छोड़ा लेकिन दुकान में चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज देखकर हुलिए के आधार पर चोर की तलाश में जुट गई है।