जयपुर

इस व्यक्ति को रेस्टोरेंट में मसाला डोसा का स्वाद लेना पड़ा भारी,अचानक गायब हुई ये महंगी चीज़,लोगों में मची खलबली

इस व्यक्ति को रेस्टोरेंट में मसाला डोसा का स्वाद लेना पड़ा भारी,अचानक गायब हुई ये महंगी चीज़,लोगों में मची खलबली
less than 1 minute read
Jun 28, 2018
restaurant in jaipur

जयपुर
राजधानी जयपुर के श्यामनगर थाना इलाके में एक व्यक्ति को रेस्टोरेंट में जाना बहुत महंगा पड़ गया। बता दे कि रेस्टोरेंट में खाना खाने गए युवक का किसी ने अचानक रुपयों से भरा बैग पार कर लिया। बैग में करीब डेढ़ लाख रुपए रखे थे। घटना के सम्बंध में पीडि़त ने श्याम नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है।

रेस्टोरेंट से डेढ़ लाख रुपए से भरा बैग पार
पुलिस के अनुसार जब व्यक्ति रेस्टोरेंट में मसाला डोसा का स्वाद ले रहा था। तभी अचानक किसी ने रुपयों से भरा बैग पार कर लिया और उस युवक को भनक तक नहीं लगी। फिर खाने के बाद युवक ने जब अपना बैग देखा तो वहां तो उसका बैग गायब मिला। फिर इस घटना की जानकारी सामने आते ही रेस्टोरेंट प्रशासन में खलबली मच गई। पुलिस ने बताया कि स्वेज फार्म निवासी ऋषभ श्यामनगर स्थित एक नामी रेस्टोरेंट में खाना खाने गया था। वहां पर किसी ने उसकी टेबल पर रखा रुपयों से भरा बैग पार कर लिया।

फिलहाल पुलिस इस मामले में रेस्टोरेंट व उसके बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। लेकिन अभी तक बैग चुराने वाले उस शख्स का पता नहीं लग पाया है।
शहर में दिन-प्रतिदिन चोरों के हौसले इतने बुलंद होते जा रहे कि वो दिन- दहाड़े लूटपाट व चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे है। न तो उन्हें पुलिस प्रसाशन का डर है न किसी और चीज़ का।

Published on:
28 Jun 2018 09:54 am