जयपुर

Lok Sabha Election 2024 : पूर्व सीएम गहलोत बोले- ‘देश में गठबंधन जीतेगी और सरकार बनाएगी’

Former CM Ashok Gehlot : पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि इस बार देश में गठबंधन जितेगा और सरकार बदलेगी।

less than 1 minute read
May 17, 2024
Feature image

जयपुर. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि गठबंधन जीतेगी और देश में सरकार बनाएगी। गहलोत गुरुवार को उत्तर प्रदेश के अमेठी ब्लॉक के गांव गंगोली में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के नापाक मंसूबों से देश का लोकतंत्र व संविधान खतरे में है, जिसको देशवासियों ने भांप लिया है और वे बदलाव के मूड में है। उन्होंने कहा कि अमेठी बहुत पिछड़ा और अविकसित क्षेत्र था, जिसे गांधी परिवार ने समृद्ध व खुशहाल बनाते हुए इसकी पहचान देश दुनिया में बनाई है।

जनता भाजपा के खिलाफ - गहलोत

अमेठी में गहलोत बोले कि लोगों में आक्रोश भरी खामोशी दिख रही है। भाजपा के नापाक मंसूबों से देश का लोकतंत्र और संविधान ख़तरे में है, जिसको देशवासियों ने भांप लिया है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और अमेठी लोकसभा के वरिष्ठ कांग्रेस पर्यवेक्षक अशोक गहलोत ने कहा कि देश में जिस तरह का माहौल और लोगों में आक्रोश भरी खामोशी दिख रही है, उससे ये निश्चित हो गया है कि गठबंधन जीतेगा और देश में सरकार बनाएगा।

अमेठी में खुशहाली गांधी परिवार की देन- गहलोत

गहलोत ने कहा कि अमेठी बहुत पिछड़ा और अविकसित क्षेत्र था, जिसे गांधी परिवार ने समृद्ध और खुशहाल बनाते हुए इसकी पहचान देश दुनियां में बनाई है। कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील करते हुए गहलोत ने कहा कि कांग्रेस ने 40 साल से समर्पित भाव से ज़मीन पर कार्य करने वाले व्यक्ति को टिकट देकर आम कार्यकर्ता सम्मान बढ़ाया है।

Updated on:
17 May 2024 10:47 am
Published on:
17 May 2024 08:25 am