जयपुर

जोधपुर में होगा राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल रिफ अवॉर्ड नाइट, सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे प्रस्तुत

रिफ फिल्म क्लब की ओर से आयोजित किए जा रहे राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल रिफ का ग्यारहवां सीजन रिफ-2025 जोधपुर में आयोजित होगा।
less than 1 minute read
Nov 01, 2024
Feature image

जयपुर। रिफ फिल्म क्लब की ओर से आयोजित किए जा रहे राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल रिफ का ग्यारहवां सीजन रिफ-2025 जोधपुर में आयोजित होगा। इस वर्ष फेस्टिवल की थीम 'सिनेमास्थान-पैनोरमा ऑफ सिनेमा इन राजस्थान' रखी गई है। इस मौके पर रिफ के 10 वर्षों की सफलता का जश्न भी मनाया जाएगा। फेस्टिवल फाउंडर और डायरेक्टर सोमेंद्र हर्ष ने बताया कि जोधपुरवासियों की डिमांड पर आयोजित किए जा रहे रिफ 2025 में फिल्म स्क्रीनिंग दर्शकों के लिए मुफ्त रहेगी, जिसमें 'पहले आओ पहले पाओ' के आधार पर प्रवेश की व्यवस्था रहेगी।

हर्ष ने बताया कि इस बार फेस्टिवल में फिल्म प्रेमियों के लिए एक शानदार अनुभव देने की तैयारी कर रहे हैं, जो राजस्थान की समृद्ध सिनेमा संस्कृति को दर्शाएगी। रिफ की फाउंडर डायरेक्टर अंशु हर्ष ने बताया कि यह फेस्टिवल अंसल रॉयल प्लाजा में स्थित पीवीआर आइनॉक्स में मनाया जाएगा। फेस्टिवल में पांच दिन तक फिल्म स्क्रीनिंग, ओपन फोरम, टॉक शो और वर्कशॉप्स आयोजित किए जाएंगे।

इसके अलावा वीविंग रूम फिल्म मार्केट, सेलिब्रिटी रेड कारपेट, रिफ अवॉर्ड नाइट और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। रिफ 2025 में आवेदन के लिए शॉर्ट फिल्मस, वेब सीरीज और म्यूजिकल वीडियो एलबम के लिए पहली डेडलाइन 31 अक्टूबर 2024 है।

Updated on:
01 Nov 2024 04:28 pm
Published on:
01 Nov 2024 04:28 pm
Also Read
View All
CM Bhajanlal Sharma : ‘धर्मेंद्र प्रधान का कार्यकाल स्वर्णिम उपलब्धि’, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर क्या बोले राजस्थान के मुख्यमंत्री?

Jaipur Fraud Case: 75% मुनाफे का झांसा देकर 26 लाख की धोखाधड़ी, 7 साल से फरार इनामी दंपती गिरफ्तार

राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव: भाजपा ने हर संभाग में उतारे 3-3 सियासी रणनीतिकार, कांग्रेस अगले महीने तेज करेगी तैयारी

Rajasthan Politics : जयपुर का मानसरोवर बनेगा राजस्थान की सियासत का नया ‘पावर सेंटर’, आमने-सामने होंगे BJP और Congress के प्रदेश मुख्यालय!

जयपुर के डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल में मनाया वन महोत्सव, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण