जयपुर

जयपुर में पारीक कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी, सिंधी कैंप पुलिस के पास आया मेल, मौके पर बम की तलाश जारी

राजधानी जयपुर में एक बार फिर कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

less than 1 minute read
Jun 18, 2024

जयपुर। राजधानी जयपुर में एक बार फिर कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। सिंधी पुलिस थाने में आज सुबह धमकी भरा ई मेल आया। जिसमें लिखा था कि एसएसजी गोविंद स्वरूप पारीक कॉलेज को बम से उड़ाया जाएगा। बम बलास्ट की सूचना के बाद मौके पर डॉग स्क्वायड व बम निरोधक दस्ता पहुंचा। वहीं कॉलेज परिसर को खाली करा लिया गया। स्टूडेंट्स को कॉलेज से बाहर निकाला गया। बम की सूचना मिलने पर कॉलेज में मौजूद स्टूडेंट व अन्य स्टॉफ दहशत में आ गया। जिससे मौके पर अफरा तफरी की स्थिति बन गई। कॉलेज में पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है। इसके साथ ही पुलिस व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद है।

बहरहाल, अब तक कॉलेज में ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली है। जिससे बलास्ट जैसी घटना हो सके। लेकिन अभी भी डॉग स्क्वॉयड व बम निरोधक दस्ता कॉलेज में सर्च कर रहा है। कॉलेज में सभी क्लासरूम, स्टॉफ रूम व अन्य स्थानों पर बम की तलाशी की जा रही है। इसके अलावा यह भी जांच की जा रही है कि जयपुर में और भी कॉलेज को धमकी दी गई है या नहीं।

पिछले दिनों 60 से ज्यादा स्कूल—कॉलेजों को मिली थी धमकी…

बता दें कि राजधानी जयपुर में पिछले दिनों भी 60 से ज्यादा स्कूल—कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इस दौरान भी डॉग स्क्वॉयड व बम निरोधक दस्ते ने तलाशी ली थी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं मिला था, जिससे कोई बम बलास्ट जैसा मामला हो। लेकिन अब एक बार फिर कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

Published on:
18 Jun 2024 11:54 am
Also Read
View All
राजस्थान बाल अधिकार संरक्षण आयोग में नियुक्तियों का मामला: पहले के 200 आवेदनों पर अब तक फैसला नहीं, तीसरी बार आवेदन प्रक्रिया शुरू

पत्रिका प्री-बजट संवाद में वक्ता बोले… ‘मेट्रो विस्तार, नो-पार्किंग जोन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत करने और आधारभूत सुविधाओं की जरुरत’

सेना के जवानों के बच्चों को पढ़ाई में बड़ी राहत, शहीदों के परिवारों को पूरी फीस से छूट, नई पहल से मिलेगा सहारा

Rajasthan State Highway: राजस्थान के इस स्टेट हाईवे की बदल जाएगी सूरत, 30 करोड़ होंगे खर्च, जयपुर को बड़ा फायदा

पार्किंग पर पर्ची पॉलिसीः दर-दर अलग दर…हर जगह एक ही ठसका-यहां तो यही रेट लगेगी

अगली खबर