जयपुर

दिन दहाड़े अपहरण करने वाले तीन बदमाश अजमेर से पकड़े, पैसे नहीं देने पर किया था अपहरण

सोडाला थाना पुलिस ने एक युवक का अपहरण करने के मामले में तीन बदमाशों को अजमेर से दबोच लिया।

less than 1 minute read
May 26, 2024

सोडाला थाना पुलिस ने एक युवक का अपहरण करने के मामले में तीन बदमाशों को अजमेर से दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने अपह्रर्त युवक के खाते में दस लाख रुपए डाल दिए थे। पैसे आने के बाद वह उन्हें लौटाना नहीं चाहता था जिसकी वजह से उन्होंने अपहरण करने का प्लान बनाया। पुलिस इस मामले में फरार चल रहे तीन अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
एसीपी (सोडाला) योगेश चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी फैजल शाहिद सुभाष नगर भीलवाड़ा, अब्दुल सलाम चित्तौड़गढ़ और रवि वैष्णव मेडता सिटी नागौर का रहने वाला है। पुलिस कंट्रोल रुम को दूदू निवासी विकाश जोशी ने बताया कि उसके दोस्त दामोदर वर्मा को तीन चार लड़के मारपीट कर एक्सयूवी
में पटककर ले गए है। इस पर थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। बदमाशों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए एक्सयूवी को करणी विहार जयपुर में ही छोड़कर दूसरी गाड़ी में अपहर्ता सहित सवार होकर अजमेर के लिए निकल गए। पुलिस ने अजमेर शहर के पुष्कर बाईपास पर क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस की मदद से आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दामोदर वर्मा के बैंक खाते में दस लाख रुपए जमा करवाए थे। पैसा आने के बाद उसकी नीयत में खोट आ गया और उसने पैसे देने से मना कर दिया जिसकी वजह से उसका अपहरण करना पड़ा। पुलिस पकड़े हुए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Published on:
26 May 2024 07:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर