जयपुर

तीन दिवसीय राष्ट्रीय आयुर्वेद महोत्सव 27 से, 2500 आयुर्वेद चिकित्सक हाेंगे शामिल

महोत्सव का उद्देश्य आयुर्वेद के प्रति जागरूकता बढ़ाना और चिकित्सा की नई दिशाओं पर चर्चा करना है।

less than 1 minute read
Sep 25, 2024

जयपुर। राजधानी में आयुर्वेदम फाउंडेशन द्वारा तीन दिवसीय राष्ट्रीय आयुर्वेद महोत्सव शुक्रवार से बीएम बिड़ला ऑडिटोरियम में शुरू होगा। यह समारोह राजस्थान आयुर्वेद मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के सहयोग से किया जा रहा है। महोत्सव का उद्देश्य आयुर्वेद के प्रति जागरूकता बढ़ाना और चिकित्सा की नई दिशाओं पर चर्चा करना है। इसमें 2500 से अधिक आयुर्वेद चिकित्सक, 100 औषध निर्माता कंपनियां और 35 प्रमुख वक्ता भाग लेंगे। साथ ही तीन दिनों का चिकित्सा शिविर एवं रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमें निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

Updated on:
25 Sept 2024 10:30 pm
Published on:
25 Sept 2024 10:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर