जयपुर

खुशखबरी….जयपुर को मिलेगी आज एक साथ तीन सौगात, इन प्रोजेक्ट का होगा उद्घाटन

Jaipur News : राजधानी जयपुर को एक नहीं बल्कि तीन सौगातें मिलने जा रही है। जेडीए के तीन प्रोजेक्ट का आज लोकार्पण होने जा रहा है। जिससे प्रदेशभर के लोगों को इन सुविधाओं का फायदा मिलेगा।
2 min read
• •
Updated: 15 Mar 2024, 7:43 AM IST
three_projects_inaugurated_in_jaipur.jpg

Jaipur News : राजधानी जयपुर के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। शहर को एक नहीं बल्कि तीन सौगातें मिलने जा रही है। जेडीए के तीन प्रोजेक्ट- झोटवाड़ा में सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर कालवाड़ और 200 फीट बाइपास की ओर से आने वाले नवनिर्मित एलिवेटेड रोड़, बी टू बाइपास चौराहे पर सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर जवाहर सर्कल से मानसरोवर अंडरपास और मानसरोवर स्थित सिटी पार्क में सुबह 2 बजे फांउटेन और छतरियों और बाहरदरी का आज शिलान्यास किया जाएगा।

वहीं सुबह 11: 00 बजे झालाना स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में फेज-1 डी (मानसरोवर से 200 फीट चौराहे तक) मेट्रो का विस्तार का शिलान्यास होगा।

कालवाड़ और 200 फीट बाइपास की ओर से आने वाला ट्रैफिक पंचायत समिति के सामने से नवनिर्मित एलिवेटेड रोड पर चढ़ेगा। इसके साथ ही झोटवाड़ा बाजार की ओर से आने वाल ट्रैफिक नवनिर्मित रैम्प पर चढ़ेगा। पहले ये ट्रैफिक लता सर्किल का चक्कर लगाता हुआ आरओबी पर आता था।

-निवारू रोड पुलिया को भी नवनिर्मित एलिवेटेड रोड से जोड़ा गया है। एलिवेटेड रोड की एक लेन को सीकर रोड की ओर उतारा गया है। वहीं, दो लेन आगे अम्बाबाड़ी, पेट्रोल पम्प के पास जाकर उतारी गई हैं।

-पुरानी आरओबी का से सिर्फ सीकर रोड और विद्याधर नगर की ओर से वाहन आ सकेंगे। जेडीए ने डिवाइडर को भी हटा दिया है। आरओबी की रैम्प से उतकर वाहन पहले ही तरह झोटवाड़ा, खातीपुरा और वैशाली नगर की ओर जा सकेंगे।

बी टू बाइपास चौराहे को सिग्नल लाइट फ्री करने का काम चल रहा है। पहले चरण में अंडरपास का काम पूरा हो गया है। 550 मीटर लम्बा अंडरपास 22.50 चौड़ा है। इससे जवाहर सर्कल से मानसरोवर की आवाजाही सुगम हो गई है। दूसरे चरण में अभी मुख्य टोंक रोड पर दो क्लोवर लीफ बनाने का काम चल रहा है।

-सांगानेर से आने वाले वाहनों को तारों की कूट (बजरी मंडी) मार्ग की ओर डायवर्ट कर स्टेट हैंगर मार्ग पर लाया जाएगा। यहां से वाहन आगे बढ़ेंगे।

-मानसरोवर जाने वाले: ईपी गार्डन के सामने से अंडरपास में प्रवेश कर जाएंगे।

-रामबाग सर्कल और दुर्गापुरा की ओर जाने वाले: जवाहर सर्कल से होते हुए जेएलएन मार्ग पर आएंगे और एसएल मार्ग से होते हुए टोंक रोड पर पहुंचेंगे।

(अभी रामदास अग्रवाल मार्ग मार्ग बंद है। 15 दिन बाद इसे खोल दिया जाएगा। फिर टोंक रोड पर आने के लिए वाहन चालकों के पास ये विकल्प भी होगा।)

मानसरोवर स्थित सिटी पार्क के दूसरे चरण में एंट्रेंस प्लाजा बनाए गए हैं। फूड कोर्ट भी विकसित किया गया है। फाउंटेन पर रंग बिरंगी रोशनी शहरवासियों को आकर्षित करेगी। फाउंटेन पर वाटर स्क्रीन बनाई गई है और इस पर राजस्थान की वीर गाथाओं को चलाया गया है। इसे 40 हजार वर्ग मीटर में विकसित किया गया है। 40 करोड़ के खर्चे में इस हिस्से को हैरिटेज लुक दिया गया है। छतरियों और बाहरदरी का भी निर्माण किया गया है।

वहीं सुबह 11: 00 बजे झालाना स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में फेज-1 डी (मानसरोवर से 200 फीट चौराहे तक) मेट्रो का विस्तार का शिलान्यास होगा। इसमें 204.81 करोड़ रुपए खर्च होंगे। 1.35 किमी का यह ट्रैक एलिवेटेड होगा।

Updated on:
15 Mar 2024, 7:43 AM IST
Published on: