जयपुर

Rajasthan Corona Update: राजस्थान में आज 15 लोगों की कोरोना से मौत

Rajasthan Corona Update: आज मिले 3491 नए कोरोना पॉजिटिव 24 घंटे में 7758 मरीज हुए रिकवर एक्टिव केस घटकर रहे 29530
2 min read
Feb 10, 2022
Lab technicians were testing corona by hand
Lab technicians were testing corona by hand

Rajasthan Corona Update:

प्रदेश में आज भी 15 मरीजों की कोरोना से मौत दर्ज की गई है। मौतों में यहां कोई कमी नहीं देखी जा रही है। नौ जिलों में मरीजों की मौत दर्ज की गई है। हालांकि संक्रमण के नए मामले अभी स्थिर हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक आज प्रदेश में 3491 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। राहत की बात यह रही कि आज यह नए संक्रमित राज्य में 32 जिलों में दर्ज किए गए हैं। जालौर जिले में आज नए मरीजों की संख्या शून्य रही है। वहीं अन्य 21 जिलों में नए मरीजों की संख्या 100 से कम रही है। रिकवरी अभी भी संक्रमण की तुलना में दोगुनी है। 24 घंटे में 7758 मरीज कोरोना से रिकवर हो चुके हैं। अब एक्टिव केस घटकर 29530 रह गए हैं।

यहां हुई मौतें
जयपुर में 6, सीकर में 2, अजमेर, बीकानेर, झालावाड़, झुंझुनूं, नागौर, पाली, सवाईमाधोपुर में एक—एक मरीज की मौत कोरोना से हुई है।

यहां मिले हैं संक्रमित
जयपुर में 804, जोधपुर में 252, अलवर में 167, अजमेर में 102, बांसवाड़ा में 40, बारां में 47, बाड़मेर में 15, भरतपुर में 29, भीलवाड़ा में 86, बीकानेर में 164, बूंदी में 28, चित्तौड़गढ़ में 69, चूरू में 83, दौसा में 14, धौलपुर में 23, डूंगरपुर में 67, श्रीगंगानगर में 166, हनुमानगढ़ में 61, जैसलमेर में 62, झालावाड़ में 51, झुंझुनूं में 93, करौली में 29, कोटा में 140, नागौर में 107, पाली में 138, प्रतापगढ़ में 74, राजसमंद में 85, सवाईमाधोपुर में 88, सीकर में 168, सिरोही में 51, टोंक में 54 और उदयपुर में 134 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

इतने हैं एक्टिव केस
जयपुर में 7724, जोधपुर में 1846, अलवर में 1636, अजमेर में 1073, बांसवाड़ा में 741, बारां में 509, बाड़मेर में 381, भरतपुर में 511, भीलवाड़ा में 1198, बीकानेर में 595, बूंदी में 250, चित्तौड़गढ़ में 176, चूरू में 502, दौसा में 239, धौलपुर में 295, डूंगरपुर में 535, श्रीगंगानगर में 1518, हनुमानगढ़ में 530, जैसलमेर में 443, जालौर में 58, झालावाड़ में 253, झुंझुनूं में 734, करौली में 191, कोटा में 1085, नागौर में 695, पाली में 196, प्रतापगढ़ में 644, राजसमंद में 1166, सवाईमाधोपुर में 624, सीकर में 948, सिरोही में 505, टोंक में 510 और उदयपुर में 1219 एक्टिव केस हैं।

Published on:
10 Feb 2022 07:32 pm