जयपुर

टोल टैक्स हुआ महंगा, यात्रियों की जेब पर पड़ेगा अतिरिक्त भार, जानें नई रेट

Toll Tax Hike : जयपुर-कोटा हाईवे पर यात्रा करने वालों के लिए टोल टैक्स अब महंगा हो जाएगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने टोल टैक्स की दरों में 5 से 25 रुपए तक की बढ़ोतरी की है, जो 31 मार्च की रात 12 बजे से प्रभावी होगी।
2 min read
• •
Updated: 29 Mar 2025, 8:09 PM IST
jaipur kota highway toll

जयपुर। जयपुर-कोटा हाईवे पर यात्रा करने वालों के लिए टोल टैक्स अब महंगा हो जाएगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने टोल टैक्स की दरों में 5 से 25 रुपए तक की बढ़ोतरी की है, जो 31 मार्च की रात 12 बजे से प्रभावी होगी। नई दरों के अनुसार जयपुर से देवली तक कार चालकों को अब 120 रुपए के बजाय 125 रुपए टोल टैक्स देना होगा। हल्के कॉमर्शियल व्हीकल और मिनी बस पर 190 रुपए से बढ़कर 200 रुपए हो जाएगी।

टोल अधिकारियों का कहना है कि एनएचएआई की तरफ से हर साल रेट में इजाफा किया जाता है। वाहन चालकों को नए रेटों की जानकारी को लेकर कोई असमंजस न हो, इसे लेकर नई रेट सूची को टोल बूथों पर लगा दिया गया है। मंथली पास में 10 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। टोल के 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्थानीय लोगों के लिए मंथली पास की सेवा उपलब्ध है। पहले पास के लिए 340 रुपए देने पड़ते थे, लेकिन 1 अप्रेल से 350 रुपए देने होंगे।

सबसे कम 5 और सबसे अधिक 25 रुपए का टैक्स

चन्दलाई-बरखेड़ा टोल प्लाजा पर वाहन मालिक को पहले से ही जेब ढीली करनी पड़ रही थी। अब एक अप्रेल से नई दरें लागू हो जाएगी। कार, जीप, वैन, हल्के मोटर वाहनों के साथ हल्के वाणिज्यिक वाहन, बस, ट्रक, भारी निर्माण संबंधी वाहनों समेत विशाल आकार वाले वाहनों पर नई दरें लागू होंगी। चार पहिया वाहनों पर सबसे कम 5 रुपए और विशाल आकार वाले वाहनों पर सबसे अधिक 25 रुपए तक टैक्स बढ़ाया है।

वाहन की श्रेणी

  • कार, यात्री वेन, जीप, हल्का वाहनपुरानी दर : 120 रुपए, नई दर : 125 रुपए
  • हल्का व्यावसायिक वाहन, हल्के माल वाहक वाहन, मिनी बसपुरानी दर : 190 रुपए, नई दर : 200 रुपए
  • ट्रक व बसपुरानी दर : 395 रुपए, नई दर : 410
  • भारी निर्माण मशीनरीपुरानी दर : 610 रुपए, नई दर : 635 रुपए

विशाल वाहन (सात या ज्यादा धुरी)
पुरानी दर : 765 रुपए, नई दर : 790 रुपए

  • स्थानीय गैर वाणिज्यिक वाहन जो टोल प्लाजा से 20 किमी की दूरी के भीतर रहता हो, उसके लिए मासिक दर वर्ष 2025-26 के लिए 350 रुपए होगी। (केवल फास्टैग से भुगतान पर)।
Updated on:
29 Mar 2025, 8:09 PM IST
Published on: