जयपुर

राजस्थान में सरकार बदलने से आला अधिकारियों की उड़ी नींद, ये है वजह

राजस्थान में सत्ता परिवर्तन होने और नई सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पदभार ग्रहण करने के साथ ही प्रशासनिक महकमे में कई अधिकारियों की नींद उड़ी हुई है।

less than 1 minute read
Dec 18, 2023

कोटपूतली। राजस्थान में सत्ता परिवर्तन होने और नई सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पदभार ग्रहण करने के साथ ही प्रशासनिक महकमे में कई अधिकारियों की नींद उड़ी हुई है। इन्हें अब तबादले का डर सता रहा है। यह माना जा रहा है कि पिछली कांग्रेस सरकार के समय में लम्बे समय से टिके अधिकारियों का तबादला हो सकता है।


लोकसभा चुनाव को देखते हुए संगठन स्तर पर इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई है। नव गठित कोटपूतली-बहरोड़ जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के विधायक निर्वाचित हुए हैं। विधायक भी अपने अपने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से अधिकारियों के बारे में फीड बैक ले रहे हैं। प्रदेश में जिला स्तरीय प्रशासनिक टीम में सरकार जल्द फेरबदल कर सकती है। कांग्रेस के शासन में उपेक्षित रहे भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि नई सरकार में अब नई टीम फ्रंट पर आएगी और कांग्रेस सरकार में जो अधिकारी कार्यरत थे, उन्हें कहीं और भेजा जा सकता है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में नई सरकार से थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादलों की उम्मीद, इन समस्याओं के समाधान का भी इंतजार


कई अधिकारियों ने तो रंग बदलते हुए भाजपा के नव निर्वाचित विधायकों से सम्पर्क साधना शुरू कर दिया है। मुलाकात में उनके प्रति निष्ठा जता रह हैं। आगामी लोकसभा चुनाव के चलते 20 दिसम्बर से मतदाता सूची का कार्य शुरू होना है। इसके बाद जिला कलक्टर व बूथ लेवल अधिकारियों को नहीं हटाया जा सकता। ऐसे में जल्द परिवर्तन होना तय माना जा रहा है।

Published on:
18 Dec 2023 09:41 am
Also Read
View All