जयपुर

Tourist Alert: राजस्थान घूमने आ रहे हैं तो अलर्ट रहें, यह एतिहासिक पर्यटन स्थल 5 मार्च को रहेगा बंद

Travel Advisory: इस दिन महल परिसर में ब्रिक्स देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों के सम्मान में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम और गाला डिनर आयोजित किया जाएगा।

less than 1 minute read
Feb 25, 2026
PHOTO AI

Jaipur Tourism: जयपुर. राजस्थान घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए जरूरी खबर है। यदि आप जयपुर यात्रा के दौरान आमेर महल देखने की योजना बना रहे हैं, तो 5 मार्च के लिए अपना कार्यक्रम पहले से बदल लें। प्रशासन ने इस ऐतिहासिक धरोहर को दोपहर 12 बजे के बाद आम पर्यटकों के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है।

महल अधीक्षक द्वारा जारी आदेशों के अनुसार इस दिन महल परिसर में ब्रिक्स देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों के सम्मान में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम और गाला डिनर आयोजित किया जाएगा। इस हाई-प्रोफाइल आयोजन की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पर्यटकों का प्रवेश अस्थायी रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

ये भी पढ़ें

Khatu Shyam Mela: भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, खाटूश्याम मेले व होली त्योहार के लिए स्पेशल ट्रेन सेवा शुरू

इतना ही नहीं, शाम को नाइट टूरिज्म के तहत आयोजित होने वाला लाइट एंड साउंड शो भी संचालित नहीं किया जाएगा। ऐसे में देश-विदेश से आने वाले सैलानियों को सलाह दी गई है कि वे सुबह के समय ही आमेर महल का भ्रमण कर लें या अपनी यात्रा किसी अन्य दिन तय करें।

पर्यटन विभाग ने असुविधा से बचने के लिए पहले से योजना बनाकर आने की अपील की है।

ये भी पढ़ें

Night Market: राजस्थान के इन 4 बड़े शहरों में 24 घंटे खुलेंगे बाजार, व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार

Updated on:
25 Feb 2026 11:50 am
Published on:
25 Feb 2026 11:47 am
Also Read
View All

अगली खबर