नोएडा

बाजारों में क्यों बार-बार लग रहा जाम… जानिए अभी

नगरपालिका क्षेत्र में पार्किंग का कोई स्थान न होने से आए दिन जाम लगता रहता है। वहीं जाम के कारण वाहनों को आगे पीछे लेने के चक्कर में कई बार झगड़े की नौबत आ जाती है। आजाद तिराहे से लेकर मुख्य बाजार तक बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही रहती है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Feb 2016, 5:09 PM IST
Feature image
नगरपालिका क्षेत्र में पार्किंग का कोई स्थान न होने से आए दिन जाम लगता रहता है। वहीं जाम के कारण वाहनों को आगे पीछे लेने के चक्कर में कई बार झगड़े की नौबत आ जाती है। आजाद तिराहे से लेकर मुख्य बाजार तक बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही रहती है। वहीं दुकानों के सामने भी दुपहिया वाहनों की दिनभर कतार लगी रहती है। इससे दुकानदारों को भी परेशानी होती ही है साथ ही ग्राहकों के दुकान पर चढऩे तक की जगह नहीं रहती।


मुख्य मार्गों की भी हालत खराब

सीसवाली-इटावा तिराहे से बारां रोड, बमोरीकलां तिराहा, सुभाष सर्किल तक बसों व ट्रकों की आवाजाही से जाम के हालात बनते हैं। इस मुख्य मार्ग को दुकानदारों नं सामान रख कर घेर रखा है। इससे चौड़ी सड़क सकड़ी नजर आती है व चार पहिया वाहन आसानी से निकल नहीं पाते।


पुलिया पर खड़े होते हैं वाहन

इटावा रोड की पुलिया पर दिन भर ट्रैक्टर ट्रॉलियां खड़ी रहती हैं। इससे यातायात जाम होता रहता है। रंगबाड़ी बालाजी के यहां लोडिंग वाहन व सवारियां ढोने वाली जीपों का जमावड़ा रहता है।


नहीं है पार्किंग

नगरपालिका क्षेत्र में कहीं भी पार्किंग का कोई स्थान निर्धारित नहीं है। ऐसे में वाहन चालक कही भी अपने वाहन खड़े कर देते हैं। यातायात पुलिस की भी यहां कोई तैनातगी नहीं है। जब ज्यादा परेशानी आती है तो थाने से ही पुलिसकर्मी भेजकर जाम हटवाया जाता है।

Published on: